{"_id":"6496d0011adfe16fc801be0a","slug":"young-man-killed-a-disabled-girl-for-demanding-money-in-gorakhpur-2023-06-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग युवती की हत्या मामला: खोजी कुत्ते के डर से फंस गया आरोपी, रुपये मांगने पर उतारा था मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग युवती की हत्या मामला: खोजी कुत्ते के डर से फंस गया आरोपी, रुपये मांगने पर उतारा था मौत के घाट
Sat, 24 Jun 2023 04:44 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 24 Jun 2023 04:44 PM IST
सार
एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना के बाद जब पुलिस पहुंची तो आरोपी अन्य लोगों के साथ शव के पास ही खड़ा था। जब उसने पुलिसवालों को डाॅग स्कवायड लाने की बातचीत करते सुना तो उसे लगा कि वह पकड़ा जाएगा। इसके बाद वह फरार हो गया था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में हरपुर-बुदहट के सोनबरसा बाबू गांव में मंगलवार की रात हुई दिव्यांग महिला रंजू उर्फ गुड़िया की सिर कूंचकर निर्मम हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को चकमा दे रहा आरोपी चंद्रशेखर उर्फ नवीन, खोजी कुत्ता लगाने की पुलिसकर्मियों की बातचीत सुनकर फंस गया। इसके बाद वह फरार हो गया। पुलिस ने उसे पकड़कर मामले का पर्दाफाश कर दिया। आरोपी के मुताबिक, उसने रुपये मांगने पर गुड़िया को मार डाला था।
विज्ञापन
एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि घटना की सूचना के बाद जब पुलिस पहुंची तो आरोपी अन्य लोगों के साथ शव के पास ही खड़ा था। जब उसने पुलिसवालों को डाॅग स्कवायड लाने की बातचीत करते सुना तो उसे लगा कि वह पकड़ा जाएगा। इसके बाद वह फरार हो गया था।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार के आरोप और आरोपी के फरार होने की वजह से ही पुलिस को संदेह हुआ और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने हत्या की बात कबूल की है। उसने गांव के दो अन्य लोगों के भी नाम लिए, लेकिन उनकी भूमिका सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: अपनी ही राशि में वक्री हुए शनि, जानिए राशियों पर क्या पड़ेगा असर
एसपी साउथ ने बताया कि मृतका 45 वर्षीय दिव्यांग गुड़िया अविवाहिता थी। गुड़िया की मां की मृत्यु 13 वर्ष पूर्व और पिता देवप्रकाश सिंह की मृत्यु 8 वर्ष पूर्व हुई थी। भाई रणविजय उर्फ बबलू अपने ससुराल संसारपार, बड़हलगंज में नेवासे पर पत्नी और बच्चों के साथ रहता है।
मृतका गुड़िया सोनबरसा गांव के घर पर अकेली रहती थी। मंगलवार की देर रात हत्या की गई थी। गुड़िया के भाई रणविजय सिंह ने गांव के ही चंद्रशेखर उर्फ नवीन सिंह पर अपनी बहन की हत्या का आरोप लगाया था। भाई की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर के मरीन ड्राइव तो जाएं मगर इन स्टंटबाज मनचलों-नशेड़ियों से कौन बचाए
उन्होंने बताया कि नवीन सिंह बुधवार सुबह से ही घर से गायब था। जिसे हरपुर बुदहट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि गुड़िया और नवीन के पिछले 5-6 साल से करीबी संबंध थे। नवीन शराब के नशे का आदी है। उसने अपनी लगभग सारी जमीन बेच डाली है। गुड़िया उसी पैसे में से एक लाख रुपये की मांग कर रही थी।
मंगलवार की शाम नवीन ने ठेके पर अपने दो साथियों के साथ शराब पिया और अकेले एक शीशी शराब लेकर गुड़िया के घर गया। दोनों में पैसे की बात पर बहस छिड़ गई। नवीन ने पैसे देने से इनकार किया तो गुड़िया ने उनके संबंध को गांव वालों के सामने लाने की बात कह दी। इसपर नवीन ने गुस्से में आकर गुड़िया की बैसाखी की छड़ी से निर्ममता से उसके सिर पर कई बार वार किया। गुड़िया वहीं गिर गई और उसकी मौत हो गई। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।