{"_id":"601e90d48ebc3ed1af4c61ac","slug":"young-man-gun-shot-an-old-enmity-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, बाल-बाल बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, बाल-बाल बची जान
Sat, 06 Feb 2021 06:21 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 06 Feb 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सदर कोतवाली के चीनी मिल ग्राउंड पर गुल्ली डंडा खेल रहे युवक पर बाइक से आए दो युवकों ने फायरिंग कर दी और तेजी से भाग निकले। गोली युवक के घुटने में लगी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
गोली चलने की आवाज से ही आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
शनिवार की दोपहर को सदर कोतवाली के जमुना सदन के पास रहने वाले करन (24) शहर के चीनी मैदान में अपने दोस्तों के साथ गुल्ली-डंडा खेल रहा था। पुरानी रंजिश में शहर के ही दो युवक एक बाइक से आए और उस पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
दाएं पैर के घुटने के पास लगी गोली से करन गिर पड़ा और चिल्लाने लगा। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। थोड़ी ही देर में पुलिस पहुंच गई।
जिला अस्पताल में पहुंची पुलिस ने परिजनों से इस बारे में पूछताछ भी की। इस बाबत सीओ सदर निष्ठा उपाध्याय ने बताया कि पुरानी रंजिश में युवक पर गोली चलाने की बात सामने आ रही है। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने पर आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।