फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Young man from Gujarat found corona infected

Gorakhpur News: गुजरात से आया युवक मिला कोरोना संक्रमित, सक्रिय मरीजों की संख्या हुई दो

Sat, 07 Jan 2023 11:08 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 07 Jan 2023 11:08 AM IST
सार

गोरखपुर जिले में कोरोना की जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है। रोजाना करीब 500 लोगों की जांच की जा रही है। इसमें 100 से अधिक नमूने आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। एयरपोर्ट पर विदेश से आने वाले सभी यात्रियों की कोरोना जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
Young man from Gujarat found corona infected
कोरोना जांच। - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना संक्रमण की जांच के लिए शुक्रवार को 500 से अधिक नमूने लिए गए। जांच में एक युवक संक्रमित मिला। इसके बाद जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या दो हो गई है।
विज्ञापन


संक्रमित युवक गुजरात के द्वारिका से एक सप्ताह पूर्व बेतियाहाता आया था। तीन-चार दिनों से सर्दी-जुकाम और बुखार होने की वजह से उसने जांच के लिए नमूना दिया था। विभाग ने युवक की जीनोम सीक्वेसिंग का फैसला लिया है, जिससे कोरोना के वैरिएंट का पता लग सके।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि युवक के संपर्क में आने वाले लोगों की भी कोरोना जांच कराई जाएगी। जीनोम सीक्वेसिंग के लिए टीम शनिवार को नमूना लेगी। जांच के लिए नमूना केजीएमयू भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि गोरखपुर जिले में कोरोना की जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है। रोजाना करीब 500 लोगों की जांच की जा रही है। इसमें 100 से अधिक नमूने आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। एयरपोर्ट पर विदेश से आने वाले सभी यात्रियों की कोरोना जांच कराई जा रही है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर भी एक बूथ बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed