{"_id":"6aaefafa16222a569305be1b","slug":"young-man-found-hanging-amidst-marriage-talks-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1072-1456484-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापार बंधु : सिर्फ तारीख बदली, समाधान कुछ नहीं...फिर मिला आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापार बंधु : सिर्फ तारीख बदली, समाधान कुछ नहीं...फिर मिला आश्वासन
विज्ञापन
गोरखपुर। व्यापार बंधु की बैठक में जिस बात की आशंका थी, वही सच साबित हुई। एक बार फिर एक नई तारीख पर बैठक हो गई पर व्यापारियों की समस्याएं वही रहीं, समाधान कुछ नहीं हुआ। विकास भवन सभागार में शनिवार को हुई बैठक में व्यापारियों को फिर सिर्फ आश्वासन मिला।
इस पर व्यापारियों ने नाराजगी भी जताई और कहा कि गोरखपुर का पूरा व्यापार इस समय जाम, बेतहाशा टैक्स और दम तोड़ती बुनियादी सुविधाओं के जाल में उलझकर रह गया है।
डीएम दीपक मीणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में व्यापारी नेता व संयोजक रमेश चंद्र गुप्ता ने एक बार फिर पिछली बैठक की तरह असुरन के विस्थापित दुकानदारों की समस्या उठाई। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि वर्ष 2023 में सड़क निर्माण समेत अन्य कार्यों के कारण कई दुकानदार विस्थापित हुए थे। मुख्यमंत्री के स्तर से भी इस संबंध में आश्वासन मिला था, अब तक प्रस्तावित स्थल पर निर्माण शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने जल्द निर्माण शुरू कराने की मांग की। बैठक में नगर आयुक्त अजय जैन भी मौजूद थे।
विज्ञापन
इसी तरह चटोरी गली का रास्ता नहीं खुलने का मुद्दा भी दोबारा बैठक में आया। व्यापारियों ने कहा कि इस मामले को पहले भी कई बैठकों में उठाया जा चुका है। रास्ता बंद होने से दुकानदारों और ग्राहकों को परेशानी हो रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि रास्ता बंद रहने से व्यापारियों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है तो नगर आयुक्त और मेयर से वार्ता कर रास्ता खोलने की कार्रवाई की जाए।