{"_id":"61baf6f3296103053c67e3ab","slug":"young-man-died-in-road-accident-after-being-hit-by-tractor-trolley-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से युवक की मौत, एक दिन पहले गुजरात से आया था घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से युवक की मौत, एक दिन पहले गुजरात से आया था घर
Thu, 16 Dec 2021 01:51 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:51 PM IST
सार
खुखुंदू के बरडीहा चौराहे के पास हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई। ऐसे में आवागमन बाधित हुआ। जबकि मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के बरडीहा चौराहे पर ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई। जिससे कुछ देर तक आवागमन बाधित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवागमन चालू कराया। उधर, ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
बिहार प्रांत के सिवान जिला के थाना असाव अंतर्गत पिपरहियां निवासी दिनेश सिंह की सात संतानों में सबसे छोटा लड़का आकाश कुमार सिंह (18) था। परिजनों और पुलिस के मुताबिक घटना के एक दिन पूर्व आकाश गुजरात से घर आया था। बुधवार को वह बभनी रिश्तेदारी में आया था। यहां से भटनी स्थित खिरिया बहन ऊषा देवी के घर जा रहा था।
बाइक लेकर अभी नूनखार- भटनी मार्ग पर बरडीहा चौराहे के पास ही पहुंचा था कि सामने से तेज गति से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद काफी देर तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली थाने में आ गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमे की कार्रवाई की गई हैं।