फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   young man died in road accident after attack by truck at gorakhpur

ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, पुलिस की मदद से परिजनों ने चालक को दबोचा

Mon, 30 Nov 2020 11:39 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 30 Nov 2020 11:39 AM IST
विज्ञापन
young man died in road accident after attack by truck at gorakhpur
ट्रक सहित पकड़ा गया चालक। (इनसेट में मृतक की फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव के हरनही चौकी क्षेत्र के शैरो के पास रविवार की देर रात ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी एक घंटे के बाद मिलने पर जब परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज चुकी थी। मौके पर ट्रक न होने पर परिजन पीछा कर गीडा के पास ट्रक सहित चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने पकड़े जाने के बाद ट्रक को छोड़ दिया और बाद में गीडा पुलिस की मदद से ट्रक सहित चालक पकड़ा गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सिकरीगंज के भटियारी निवासी राहुल कुमार (25) पुत्र राम सुमेर रविवार को बाइक से महदेवा बाजार से अपने गांव जा रहा था। हरनही चौकी क्षेत्र के शैरो के पास ओवरलोड ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना हरनही चौकी की पुलिस को दी गई। आनन फानन में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर ट्रक पुलिस के कब्जे में न पाकर परिजन ट्रक के तलाश में निकल गए।

कुछ ही देर बाद गीडा पुलिस की मदद से ट्रक को जैतपुर बाजार के पास चालक समेत पकड़ लिया गया। वहीं चालक ने नंबर प्लेट पर मोबिल लगा दिया था। इस संबंध में हरनही चौकी इंचार्ज अभय  नारायण पांडेय ने बताया कि घटना के बाद ट्रक वहां खड़ा था जबकि चालक नहीं दिखा, कुछ देर बाद वह ट्रक लेकर फरार हो गया। जिसको गीडा के पास से कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed