फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Young man died in big accident due to collision between truck and DCM at biahr

हादसा: ट्रक और डीसीएम की टक्कर में एक की मौत, दो की हालत गंभीर

Fri, 11 Jun 2021 11:23 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज नेटवर्क, देवरिया।
डिजिटल न्यूज नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Fri, 11 Jun 2021 11:23 AM IST
सार

बिहार के गुठनी मेहरौना मुख्य मार्ग पर गोहरुआ गांव के समीप हुआ हादसा।

विज्ञापन
Young man died in big accident due to collision between truck and DCM at biahr
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बिहार के गुठनी मेहरौना मुख्य मार्ग पर गोहरुआ गांव के समीप शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार से आ रहे बालू लदे ट्रक व आम लदे डीसीएम की आमने सामने से टक्कर हो गई। जिसमें डीसीएम चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उसमें सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे गुठनी थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने पहले घायलों को अस्पताल पहुंचाया उसके बाद जेसीबी की मदद से दोनों गाड़ियों को अलग कराकर मुख्य मार्ग चालू कराया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिवान भेज दिया।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, गुठनी मेहरौना मुख्य मार्ग पर गोहरुआ गांव के समीप ट्रक व डीसीएम की आमने सामने से टक्कर होने के बाद दोनों वाहनों के  परखच्चे उड़ गए। हादसे में कानपुर जनपद के श्रीनगर थानाक्षेत्र के श्रीनगर गांव निवासी सोनू सविता (40) पुत्र राजकिशोर डीसीएम चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची बिहार पुलिस ने डीसीएम में सवार दो अन्य घायलों को स्थानीय पीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने जेसीबी की मदद से दोनों गाड़ियों को अलग कराया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत गुठनी थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह बताया कि घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed