{"_id":"5fe71cec3e9e3e398d68d122","slug":"young-man-died-due-to-train-accident-during-returning-home-from-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से आ रहे युवक का घर पहुंचा शव तो फफक पड़े मां-बाप, बोले- बुझ गया घर का चिराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से आ रहे युवक का घर पहुंचा शव तो फफक पड़े मां-बाप, बोले- बुझ गया घर का चिराग
Sat, 26 Dec 2020 04:52 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, कुबेरस्थान (कुशीनगर)।

Published by: vivek shukla
Updated Sat, 26 Dec 2020 04:52 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के कल्यान छापर गांव निवासी 21 वर्षीय युवक की बीते मंगलवार को मुंबई से लौटते समय ट्रेन से गिरकर मौत हो गई थी। शुक्रवार की देर रात युवक का शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जवान बेटे की मौत से परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
जानकारी के मुताबिक, कल्याण छापर गांव निवासी मोहम्मद अब्दुल हक (21) देवरिया जिले के लीलावती देवी महिला महाविद्यालय सोहनरिया में बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र था। वह तीन माह पहले मुंबई में रह रहे अपने बहनोई के पास गया था।
बीते मंगलवार को ट्रेन से वापस लौट रहा था। मध्य प्रदेश के हरदा रेलवे स्टेशन के करीब अचानक ही चलती ट्रेन के डिब्बे से मोहम्मद अब्दुल हक की नीचे गिरकर मौत हो गई। बुधवार की सुबह किसी व्यक्ति की नजर रेलवे लाइन के किनारे मृत पड़े युवक पर पड़ी तो उसने वहां पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
शिनाख्त होने पर फोन से घरवालों को जानकारी दी गई थी। परिजन शव लेने के लिए मध्य प्रदेश गए थे। शुक्रवार की देर रात शव लेकर परिजन वापस लौटे। शनिवार को परिजनों ने मोहम्मद अब्दुल हक के शव को दफना दिया। जवान बेटे की मौत से बुजुर्ग मां-बाप बेसुध हो गए हैं।
बीते मंगलवार को मुंबई से ट्रेन से घर लौट रहे कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के कल्यान छापर गांव निवासी 21 वर्षीय युवक की मध्य प्रदेश के हरदा रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर मौत हो गई थी। शुक्रवार की रात में युवक का शव घर लाया गया। परिजनों की चीख पुकार सुनकर लोगों की आंख नम हो गई थी।