फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   young man died due to train accident during Returning home from Mumbai

ट्रेन से आ रहे युवक का घर पहुंचा शव तो फफक पड़े मां-बाप, बोले- बुझ गया घर का चिराग

Sat, 26 Dec 2020 04:52 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुबेरस्थान (कुशीनगर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुबेरस्थान (कुशीनगर)। Published by: vivek shukla Updated Sat, 26 Dec 2020 04:52 PM IST
विज्ञापन
young man died due to train accident during Returning home from Mumbai
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के कल्यान छापर गांव निवासी 21 वर्षीय युवक की बीते मंगलवार को मुंबई से लौटते समय ट्रेन से गिरकर मौत हो गई थी। शुक्रवार की देर रात युवक का शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जवान बेटे की मौत से परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।     
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कल्याण छापर गांव निवासी मोहम्मद अब्दुल हक (21) देवरिया जिले के लीलावती देवी महिला महाविद्यालय सोहनरिया में बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र था। वह तीन माह पहले मुंबई में रह रहे अपने बहनोई के पास गया था।
विज्ञापन


बीते मंगलवार को ट्रेन से वापस लौट रहा था। मध्य प्रदेश के हरदा रेलवे स्टेशन के करीब अचानक ही चलती ट्रेन के डिब्बे से मोहम्मद अब्दुल हक की नीचे गिरकर मौत हो गई। बुधवार की सुबह किसी व्यक्ति की नजर रेलवे लाइन के किनारे मृत पड़े युवक पर पड़ी तो उसने वहां पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिनाख्त होने पर फोन से घरवालों को जानकारी दी गई थी। परिजन शव लेने के लिए मध्य प्रदेश गए थे। शुक्रवार की देर रात शव लेकर परिजन वापस लौटे। शनिवार को परिजनों ने मोहम्मद अब्दुल हक के शव को दफना दिया। जवान बेटे की मौत से बुजुर्ग मां-बाप बेसुध हो गए हैं।


बीते मंगलवार को मुंबई से ट्रेन से घर लौट रहे कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के कल्यान छापर गांव निवासी 21 वर्षीय युवक की मध्य प्रदेश के हरदा रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर मौत हो गई थी। शुक्रवार की रात में युवक का शव घर लाया गया। परिजनों की चीख पुकार सुनकर लोगों की आंख नम हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed