{"_id":"6449257db789369473079ea8","slug":"young-man-angry-with-his-wife-jumped-in-chiluatal-search-continues-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-141788-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पत्नी से नाराज युवक ने चिलुआताल में छलांग लगाई, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पत्नी से नाराज युवक ने चिलुआताल में छलांग लगाई, तलाश जारी
विज्ञापन
- गुलरिहा इलाके के जंगल डुमरी नंबर दो निवासी है सोनू, एसडीआरएफ के गोताखोर तलाश में
अमर उजाला ब्यूरो
भटहट (गोरखपुर)। गुलरिहा इलाके के जंगल डुमरी नंबर दो के कुटिया टोला निवासी सोनू ने पत्नी से नाराज होने के बाद बुधवार सुबह चिलुआताल में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ टीम के गोताखोरों की मदद से तलाश कराई, लेकिन सोनू का कुछ पता नहीं चल पाया।
जानकारी के मुताबिक, कुटिया टोला निवासी सोनू (30) का पत्नी से दो दिन से विवाद चल रहा है। सोनू की मां सुमित्रा देवी ने बताया कि उनका बेटा काम करके शाम को घर आता था तो रुपये के लिए उसकी पत्नी झगड़ा करती थी। मां ने आरोप लगाया कि दो दिन पहले हुए विवाद के बाद मंगलवार को बहू ने मायके से भाइयों को बुलवाकर उनके बेटे की पिटाई करवाई थी। रात में भी दोनों में काफी विवाद हुआ था। सुबह नाराज होकर बाइक से घर से निकला था। वनस्पति मंदिर के पास चिलुआताल पुल पर उसने बाइक खड़ी की और फिर छलांग लगा दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर बुलाया और फिर तलाश शुरू की गई। लेकिन, देर रात तक उसका पता नहीं चल पाया। सोनू का एक पुत्र और एक पुत्री है।