{"_id":"64f6401ba44f5ab0c20f3107","slug":"young-man-absconded-after-setting-fire-to-the-house-after-a-dispute-with-his-wife-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-295199-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पत्नी से विवाद के बाद घर में आग लगाकर युवक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पत्नी से विवाद के बाद घर में आग लगाकर युवक फरार
विज्ञापन
गोरखपुर। तिवारीपुर थाना क्षेत्र के नशेमन हाता के पास स्थित अनुसूचित जाति बस्ती में पत्नी से विवाद के बाद सोमवार को पति घर में आग लगाकर फरार हो गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी है। आग से हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
जानकारी के मुताबिक, अनुसूचित जाति बस्ती निवासी आशीष उर्फ अंशु पत्नी व एक बच्चे के साथ रहता है। आए दिन पत्नी से नशे की हालत में विवाद करता है। रविवार को भी पति-पत्नी में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने लेकर आई और फिर समझा कर घर भेज दी।
सोमवार को एक बार फिर विवाद होने के बाद उसने घर में आग लगा दिया। आग लगाने के बाद खुद मौके से फरार हो गया। आग इतनी विकराल हो गई कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलानी पड़ी। आशीष की पत्नी पूजा ने बताया कि वह पति की हरकतों से तंग आ चुकी है। पति कोई बड़ी घटना कभी भी कर सकता है। उसकी जान को भी खतरा है।