फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Young lady reached gorakhpur for Policemen lover

दिल्ली से प्रेमी दारोगा को खोजते हुए गोरखपुर पहुंची युवती, इस हाल में लौटी वापस

Sat, 25 Jul 2020 02:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 25 Jul 2020 02:31 PM IST
विज्ञापन
Young lady reached gorakhpur for Policemen lover
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

दिल्ली में रहकर उच्च शिक्षा की पढ़ाई करने वाली एक युवती शुक्रवार को अपने प्रेमी दारोगा से मिलने गोरखपुर पहुंच गई। प्रेमी से फोन पर बात की उसने कुड़ाघाट बुलाया। वह कुड़ाघाट पहुंची और प्रेमी से मुलाकात की। मगर कुछ ही देर में वह प्रेमी से बिछड़ गई और रास्ता भटक गई। 

विज्ञापन


प्रेमी का मोबाइल भी बंद हो गया, जिसके बाद वह पैदल ही भटकने लगी। पूरे दिन भटकने के बाद वह देर शाम दिव्य नगर कालोनी में पहुंची। उसे भटकता देख स्थानीय लोगों ने उससे बात की। फिर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी। पुलिस ने भी काफी देर तक उक्त प्रेमी की तलाश की, बाद में उसे दिल्ली की बस में बैठाकर वापस भेज दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बिहार के एक गांव की रहने वाली 25 वर्षीय युवती दिल्ली में रहकर पढ़ाई करती है। कुछ दिनों से उसकी बात फेसबुक से एक युवक से होने लगी। धीरे-धीरे दोनों में प्रेम हो गया। युवक ने उसे बताया था कि उसका नाम हेमंत सिंह है और वह पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद तैनाम है, शहर के कुड़ाघाट में रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने 112 नंबर पर दी सूचना

उसने फोन कर उसे मिलने के लिए गोरखपुर बुलाया। जिसके बाद युवती शुक्रवार की सुबह गोरखपुर बस स्टेशन पहुंची। वहां से प्रेमी से बात हुई तो उसने कुड़ाघाट बुलाया। वहां से वह उसे एक घर के पास ले गया। बोला कि यहीं रुको बाजार से कुछ सामान खरीद कर आता हूं फिर अपने घर चलेंगे। जाने के बाद प्रेमी वापस नहीं लौटा। 

उसका मोबाइल भी ऑफ हो गया। प्रेमी से संपर्क टूटने की बाद युवती बाजार की ओर उसे खोजने लगी। जिसके बाद वह उस घर का रास्ता भी भूल गई जहां उसे प्रेमी ने खड़ा किया था। पूरे दिन वह झारखंडी, आवास विकास, महादेवपुरम व दिव्य नगर कालोनी में पैदल ही भटकती रही। 

शाम 8 बजे दिव्य नगर के कुछ लोगों ने उसे भटकता देख पूछताछ की। पूरी बात सुनने के बाद लोगों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पीआरवी के पुलिस कर्मी, महिला थानेदार अर्चना सिंह और इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी इंचार्ज महेंद्र मिश्र मौके पर पहुंचे।

प्रेमी दारोगा हेमंत की तलाश हुई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद महिला थाने की पुलिस उसे अपने साथ ले गई। देर रात पुलिस ने उसे दिल्ली की बस में बैठकर वापस भेज दिया।

इस संबंध में महिला थाना प्रभारी अर्चना सिंह व चौकी इंचार्ज महेंद्र मिश्र ने बताया कि युवती बालिग थी। वह किसी दारोगा हेमंत से मिलने आई थी। कुछ पता नहीं चलने पर उसे बस में बैठाकर वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed