{"_id":"615b4ffb8ebc3edaf04f25ef","slug":"you-will-be-able-to-travel-in-ac-bus-for-three-km-for-five-rupees-gorakhpur-city-news-gkp411740918","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: पांच रुपये में तीन किमी तक एसी बस में कर पाएंगे सफर, यहां देखिए किराये की पूरी लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: पांच रुपये में तीन किमी तक एसी बस में कर पाएंगे सफर, यहां देखिए किराये की पूरी लिस्ट
Tue, 05 Oct 2021 09:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 09:28 AM IST
सार
शहर में तीन रूटों पर इलेक्ट्रिक बस सेवा प्रस्तावित है। वैसे तो इसे सितंबर माह में शुरू हो जाना था, लेकिन किन्हीं कारणों से संचालन टल गया है। इधर, अभी संचालन के लिए तैयारियां चल रही हैं। किराया भी तय नहीं हो पाया था। अब जाकर प्रस्तावित किराया निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहर में जल्द चलने वाली इलेक्ट्रिक बसों के किराए तय हो गए हैं। जल्द ही बोर्ड की बैठक में इस पर अंतिम मुहर लग जाएगी। एसी बस में यात्री पांच रुपये में तीन किमी तक यात्रा कर पाएंगे। इलेक्ट्रिक बस सेवा का यह न्यूनतम किराया होगा। जबकि अधिकतम किराया 45 रुपये प्रस्तावित है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, शहर में तीन रूटों पर इलेक्ट्रिक बस सेवा प्रस्तावित है। वैसे तो इसे सितंबर माह में शुरू हो जाना था, लेकिन किन्हीं कारणों से संचालन टल गया है। इधर, अभी संचालन के लिए तैयारियां चल रही हैं। किराया भी तय नहीं हो पाया था। अब जाकर प्रस्तावित किराया निर्धारित किया गया है। न्यूनतम किराया तीन किलोमीटर तक पांच रुपये और अधिकतम किराया 42 किलोमीटर तक 45 रुपये प्रस्तावित है।
विज्ञापन
लो फ्लोर की एसी बस में यात्रा की सुखद अनुभूति दिलाने के लिए नगर निगम प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। उम्मीद है बसें इसी महीने से सड़कों पर दौड़ने लगेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद गोरखपुर के लिए निर्धारित 25 बसें आ जाएंगी। हालांकि महेसरा में बस डिपो और चार्जिंग स्टेशन का कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है। अफसरों को उम्मीद है कि जल्द ही इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
यह प्रस्तावित किराए की दर
- 03 किलोमीटर -05 रुपये
- 03 से 06 किलोमीट-10 रुपये
- 06 से 10 किलोमीटर-15 रुपये
- 10 से 14 किलोमीटर-20 रुपये
- 14 से 19 किलोमीटर-25 रुपये
- 19 से 24 किलोमीटर-30 रुपये
- 24 से 30 किलोमीटर-35 रुपये
- 30 से 36 किलोमीटर-40 रुपये
- 36 से 42 किलोमीटर-45 रुपये