फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   You can get vaccinated near your home by adding your name to the due list

Gorakhpur News: खुद ड्यू लिस्ट में नाम जोड़कर घर के पास करा सकते हैं टीकाकरण

Fri, 24 May 2024 04:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
You can get vaccinated near your home by adding your name to the due list
-यूविन पोर्टल पर जिले में शुरू की जा चुकी है सुविधा, मोबाइल नंबर से मिल जाएगी डिटेल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। किसी कारणवश अगर कोई बच्चा स्वास्थ्य विभाग की ड्यू लिस्ट में शामिल नहीं है, और टीकाकरण से भी वंचित है। तो उसके अभिभावक खुद उसे इस सूची में शामिल कर सकते हैं। यह सुविधा यूविन पोर्टल पर शुरू की जा चुकी है। एक बार बच्चे का नाम पोर्टल पर एड हो जाएगा तो न सिर्फ नजदीकी केंद्र पर टीकाकरण की सुविधा मिल जाएगी, बल्कि सिस्टम खुद समय-समय पर टीकाकरण के लिए याद दिलाता रहेगा।
इस पोर्टल पर अभिभावकों को मोबाइल नंबर से ओटीपी के जरिये लॉगिन करना होगा। जिन लोगों ने कोविड टीकाकरण करवाया है, वह कोविन पोर्टल पर दर्ज अपने नंबर से यूविन पोर्टल पर लॉगिन करेंगे तो उन नामों का विवरण दिखाई देने लगेगा, जो कोविन पर पहले से दर्ज है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि यूविन पोर्टल पर अभिभावक को बच्चे का विवरण भरना होगा। इसके बाद टीकाकरण के सत्र स्थल को चयनित करने का विकल्प मिलेगा। टीकाकरण करने वाली एएनएम को वह अपना संबंधित मोबाइल नंबर और आधार कार्ड दिखाएंगे। इसके बाद एएनएम विवरण देख कर टीका लगा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब एएनएम बच्चे के टीकाकरण का विवरण दर्ज कर देंगी तो अभिभावक को खुद बच्चे के अगले टीके का संदेश उनके मोबाइल पर जाएगा।
-----
73821 बच्चों का हो चुका है टीकाकरण
इस पोर्टल के जरिये अब तक शून्य से एक वर्ष के 52078 और एक वर्ष से अधिक उम्र के 21743 बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है। गर्भवती को भी यूविन पोर्टल के जरिये ही टीकाकरण की सुविधा दी जा रही है। जिले में अब तक 20689 गर्भवती को इस पोर्टल के जरिये टीका लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed