फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Yogi became emotional after seeing the crowd during the roadshow in Gorakhpur, Gorakshnagari turned saffron

रोड शो: गोरखपुर में जबरदस्त उत्साह-उमंग देख भावुक हुए योगी- उमड़ा जनसैलाब-गूंजते रहा, 'जय श्री राम'

Thu, 30 May 2024 11:22 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 30 May 2024 11:22 AM IST
सार

भगवामय गोरक्षनगरी में रोड शो में गोरक्षनगरी भगवामय हो गई। पहले गृह मंत्री अमित शाह को भी गोरखपुर आना था। लेकिन, उनका कार्यक्रम निरस्त हो गया। देवरिया और कुशीनगर में जनसभा करके केंद्रीय गृह मंत्री वापस लौट गए। सीएम योगी के रोड शो के दौरान उमड़ी भीड़ और उत्साह देख भावुक सीएम हाथ जोड़कर, मुस्कुराते, विजय चिह्न बनाते, जनता पर अपनी तरफ से भी फूल बरसाते हुए सबका अभिवादन स्वीकार करते रहे।

 

विज्ञापन
Yogi became emotional after seeing the crowd during the roadshow in Gorakhpur, Gorakshnagari turned saffron
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर में योगी के रोड शो के दौरान ढोल-नगाड़े, बैंडबाजा, डमरू, तुरही की धुनों के बीच सड़कों पर नाचते-झूमते युवा। घर की छतों से पुष्प वर्षा और जगह-जगह आरती उतारतीं महिलाएं। हर हाथ में मोबाइल फोन से ऐतिहासिक पल का वीडियो बनाते लोग और अबकी बार 400 सौ पार, मोदी-योगी और जय श्रीराम के उद्घोष के साथ लोगों में गजब की उमंग।
विज्ञापन


विज्ञापन


पूरा शहर भगवामय हुआ तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भावुक हो गए। बोले-गोरक्षनगरी वासियों यह जोश बनाए रखना..। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रोड शो में शामिल नहीं हो सके, फिर भी गोरक्षनगरी वासियों के जबरदस्त उत्साह और जोश के बीच सीएम योगी अकेले ही पूरे प्रदेश में भाजपा के समर्थन का संदेश देने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम योगी के साथ भाजपाई दिग्गज अमित शाह के रोड शो में शामिल होने की जानकारी भाजपा नेताओं ने सोमवार को प्रेस कॉंफ्रेंस में दी थी। मंगलवार देर शाम अचानक उनका कार्यक्रम रद्द बता दिया गया। बुधवार को देवरिया और कुशीनगर में उनकी दो जनसभाएं करके अमित शाह लौट गए।

उधर 44 डिग्री तापमान के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अकेले ही रोड शो शुरू किया तो भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीषण गर्मी पर लोगों का उत्साह भारी पड़ा। तीन किलोमीटर की यात्रा तय करने में दो घंटे लग गए। फूलों से सजे रथ पर सवार सीएम योगी का काफिला जिन सड़कों से गुजरा, वहां एक झलक पाने को लोग आतुर दिखे।


 

Yogi became emotional after seeing the crowd during the roadshow in Gorakhpur, Gorakshnagari turned saffron
सीएम योगी रोड शो के दौरान सांसद रवि किशन व मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव के भी साथ मौजूद रहे - फोटो : अमर उजाला
पसीने से तरबतर सीएम पूरे रास्ते मुस्कुराते हुए लोगों पर फूल बरसाते रहे और चिर-परिचित अंदाज में कमल निशान दिखाकर अभिवादन स्वीकार करते रहे। सीएम योगी बुधवार को भीषण गर्मी में सुबह से ही कुशीनगर, सलेमपुर, गोरखपुर और बांसगांव लोकसभा क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों के लिए चार जनसभाएं करने के बाद टाउनहाॅल पर शाम पौने छह बजे रोड शो करने पहुंचे थे।

रोड शो 51 वेदपाठी विद्यार्थियों के शंखनाद से प्रारंभ हुआ। रोड शो टाउनहाॅल, घोष कंपनी, माया बाजार, रेती चौक, नखास चौक, बक्शीपुर चौक, आर्यनगर होते हुए विजय चौक पहुंचा। करीब तीन किलोमीटर लंबे भव्य रोड शो का 41 स्थानों पर विभिन्न व्यापारिक व सांस्कृतिक संगठनों के लोगों व आम नागरिकों ने फूल बरसाकर जोरदार स्वागत किया।

फरुवाही लोकनृत्य आकर्षण का केंद्र बना था। भावुक सीएम हाथ जोड़कर, मुस्कुराते, विजय चिह्न बनाते, जनता पर अपनी तरफ से भी फूल बरसाते हुए सबका अभिवादन स्वीकार करते रहे।


रास्ते भर बरसे फूल, हर जगह नारों की गूंज
रोड शो के दौरान पुष्पवर्षा इतनी ज्यादा हुई कि जिस इलाके से रोड शो आगे बढ़ता जा रहा था, वहां की सड़क फूलों से पटी दिखाई पड़ रही थी। पूरे रूट पर कोई ऐसा घर या दुकान बाकी नहीं था, जहां से गुलाब और गेंदे के फूलों की पंखुड़ियों की बारिश न हो रही हो। बच्चे से लेकर 90 साल के बुजुर्ग तक सीएम के विजय रथ पर फूल बरसाते रहे।

रेती रोड और नखास चौक के पास महिलाओं ने पहले आरती उतारी और फिर पुष्प वर्षा की। जगह-जगह सांस्कृतिक दल के कलाकारों की प्रस्तुतियों, झांकियों ने रोड शो के अभिनंदन का नयनाभिराम नजारा दर्शाया।

Yogi became emotional after seeing the crowd during the roadshow in Gorakhpur, Gorakshnagari turned saffron
सीएम योगी रोड शो के दौरान सांसद रवि किशन व मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव के भी साथ मौजूद रहे - फोटो : अमर उजाला

अल्पसंख्यक समाज की भी रही काफी सहभागिता
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रोड शो का स्वागत अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने भी किया। रेती रोड से नखास की ओर जब रथ बढ़ा रास्ते में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने घरों और दुकानों से फूल बरसा कर सीएम के रोड शो का स्वागत किया। घरों की छतों से कई मुस्लिम महिलाओं ने अपने मोबाइल फोन में वीडियो व तस्वीरों के जरिए सीएम योगी के इस यादगार रोड शो को संजोकर रख लिया।

गर्मी में कार्यकर्ताओं की लोगों ने की आवभगत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रोड शो में उमड़े हुजूम की पूरे रास्ते खूब आवभगत भी हुई। रास्ते में पड़ने वाले घरों व दुकानों से लोगों के लिए स्वतः स्फूर्त शीतल पेयजल, मिष्टान्न, बिस्कुट और कोल्ड ड्रिंक दिए।

भीड़ इतनी कि नखास चौक से अलीनगर तक पहुंचने में लगे एक घंटे
गोरखपुर। मुख्यमंत्री के रोड शो जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा था भीड़ बढ़ती जा रही थी। लोग गली-घरों से बाहर निकल जा रहे थे और दुकानों में आए लोग भी सीएम के स्वागत में आ गए। शाम करीब 6:15 बजे नखास चौक पर रोड शो पहुंचा और अलीनगर तक की करीब सवा किलोमीटर दूरी तय करने में एक घंटे का समय लग गया।

Yogi became emotional after seeing the crowd during the roadshow in Gorakhpur, Gorakshnagari turned saffron
सीएम योगी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब - फोटो : अमर उजाला
टाउनहाॅल
सीएम के पहुंचते गूंजे नारे..जय श्रीराम
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टाउनहॉल के पास जैसे ही रोड शो के लिए पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने जयश्री राम और मोदी-योगी के नारे लगाने शुरू कर दिए। उत्साह से लबरेज लोगों ने सीएम योगी और उनके साथ सांसद रवि किशन पर फूल बरसाना शुरू कर दिया।

रोड शो में सबसे आगे डमरू बजाते नृत्य करते उत्साही कलाकार थे। उसके बाद भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं की टोली थी, जो सिर पर पार्टी की टोपी, गले में गमछा डाली हुईं थीं। करीब 100 की संख्या में ये महिलाएं भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता थीं और सभी ने पार्टी के रंग की साड़ी पहन रखी थी। इनकी अगुवाई पूर्व मेयर डॉ. सत्या पांडेय कर रही थीं। महिलाओं ने रास्ते से गुजरने वाले लोगों को कमल का फूल बांटा।

Yogi became emotional after seeing the crowd during the roadshow in Gorakhpur, Gorakshnagari turned saffron
रोड शो में फरुवाही लोकनृत्य आकर्षण का केंद्र बना रहा - फोटो : अमर उजाला
विजय चौक
शाम से ही मेले जैसा दृश्य
मुख्यमंत्री का रोड शो विजय चौक पर समाप्त होना था। यहां उनके संबोधन के लिए मंच भी लगा था। शाम छह बजे से ही उत्साही युवक रामधुन पर नाचते-झूमते रहे। सीएम के आने तक यहां मेले जैसा दृश्य था। चहल-पहल इतनी ज्यादा थी कि विजय चौक से अलीनगर की ओर पैदल जाना आसान नहीं था। सीएम का रोड शाे जब पहुंचा तो पूरा चौराहा चोक हो गए।

Yogi became emotional after seeing the crowd during the roadshow in Gorakhpur, Gorakshnagari turned saffron
समूह में महिलाओं ने रोड शो में सीएम योगी का स्वागत किया - फोटो : अमर उजाला
सेल्फी और फोटो के चक्कर में सांसद को घेरा
रोड शो समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रथ से उतरकर फ्लीट में आई गाड़ी में बैठकर गोरखनाथ मंदिर चले गए। सांसद रवि किशन को उत्साहित युवकों ने घेर लिया और फोटो व सेल्फी खिंचाने की जिद पर अड़ गए। कुछ समय के लिए सांसद असहज हो गए। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने युवाओं को हटाया तब जाकर रवि किशन अपनी गाड़ी में बैठ पाए।

Yogi became emotional after seeing the crowd during the roadshow in Gorakhpur, Gorakshnagari turned saffron
सभी वर्गों के लोग सीएम योगी के रोड शो में उल्लास में झूमते, फोंटो खिंचवाते और सेल्फी लेते दिखे - फोटो : अमर उजाला
इनकी रही उपस्थिति
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, रविकिशन की पत्नी प्रीति शुक्ला, बेटी रीवा किशन, पूर्व मेयर डॉ. सीताराम जायसवाल, डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, पूर्व उपाध्यक्ष गोरखपुर विश्वविद्यालय डॉ योगेश प्रताप सिंह, पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी, रमेश प्रताप गुप्ता, राहुल श्रीवास्तव, बृजेश मणि मिश्र, सत्यार्थ मिश्रा, राधेश्याम रावत आदि मौजूद रहे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed