{"_id":"6235b3e3a7ed0a34aa099bb9","slug":"yogi-adityanath-joined-lord-narsingh-procession-played-holi-with-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान नरसिंह की शोभायात्रा: सीएम योगी ने गोरखपुर में खेली होली, बोले- त्योहारों की परंपरा को हमें बनाए रखना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान नरसिंह की शोभायात्रा: सीएम योगी ने गोरखपुर में खेली होली, बोले- त्योहारों की परंपरा को हमें बनाए रखना होगा
Sat, 19 Mar 2022 04:13 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज़ एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज़ एजेंसी, गोरखपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 19 Mar 2022 04:13 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि दो वर्षों बाद हम धूमधाम से होली मना रहे है। आजादी के बाद पहली बार 9 की 9 सीटें किसी पार्टी ने जीती है। इसके लिए हम सभी का आभार व्यक्त करते हैं। कहा कि पर्व और त्योहारों की परंपरा हमें अतीत के साथ जोड़ने का काम करती है। होलिका और हिरणकश्यप किसी न किसी रूप में समाज के सामने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहते हैं।
विज्ञापन
सीएम योगी ने गोरखपुर में खेली होली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि दो वर्षों बाद हम धूमधाम से होली मना रहे है। आजादी के बाद पहली बार 9 की 9 सीटें किसी पार्टी ने जीती है। इसके लिए हम सभी का आभार व्यक्त करते हैं। कहा कि पर्व और त्योहारों की परंपरा हमें अतीत के साथ जोड़ने का काम करती है। होलिका और हिरणकश्यप किसी न किसी रूप में समाज के सामने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहते हैं। यही कारण है कि भक्त प्रहलाद और भगवान नरसिंह भी अपनी उपस्थिति समाज में दर्ज कराते रहते हैं।
विज्ञापन
कहा कि पर्व और त्योहार हमें अच्छे मार्ग पर चलने की संदेश देता है। त्यौहार हमें किसी तरह का भेदभाव नहीं करने की प्रेरणा देता है। होली उसका एक प्रतीक पर्व है। छोटा हो या बड़ा बच्चे हो या बड़े सब उत्साह के साथ इस पर्व के साथ जुड़ते हैं। जब हम हजारों वर्षों की विरासत को लेकर आगे बढ़ते हैं तो होली के रूप में यह हम सबके सामने आता है। चुनाव कितने भी कठिन हो हम सभी को अपने मार्ग से डिगना नहीं चाहिए। हम जब भी आगे बढ़ेंगे विजयश्री का वरदान अवश्य प्राप्त होगा और आज आपने देखा होगा पिछले दो वर्षो के अंदर कोरोना से दुनिया में लाखों लोगों ने अपनी जान गवा दी। उन सभी जिन्होंने अपने परिवार जनों को खोया है उन सभी के प्रति हमारी संवेदना है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की निशुल्क इलाज की सुविधा लोगों को सफलतापूर्वक मिली। देश में 180 करोड़ वैक्सीन की डोज उपलब्ध कराने वाला भारत एक मात्र देश है। अगर आप 1000 वर्षों की महामारी को देखेंगे तो एक बात सामने आती है कि महामारी अपने साथ भुखमरी को लेकर आती है। पहली बार आपने देखा कि 80 करोड़ लोगों को देश के अंदर राशन प्रधानमंत्री मोदी ने उपलब्ध कराया। उत्तर प्रदेश के अंदर 15 करोड़ों को लोगों को राशन उपलब्ध कराया गया। यह हमने राशन उपलब्ध नहीं कराया बल्कि अपने दायित्व का निर्वहन किया। ऐसा करके सरकार ने अपनी संवेदना लोगों के प्रति व्यक्त की। त्योहारों की परंपरा को हमें बनाए रखना होगा। होली का मतलब अव्यवस्था और अराजकता नहीं हो सकती। जोश में होश कभी नहीं खोना चाहिए। शालीनता के साथ पर्व और त्योहार को मनाना है। हम इस बात को ध्यान में रखें हमारी आस्था मजबूत है, हम अपनी आस्था के मार्ग पर चलते हैं।
विज्ञापन
बहुत सारे लोग की भावनाएं होती हैं वह रंग नहीं खेलना चाहते हैं हो सकता उनके परिवार में कोई कठिनाई हो कोई बीमार हो सकता। उनकी आस्था इसकी अनुमति नहीं देती हो। हम जबरदस्ती किसी पर रंग और गुलाल ना डालें जो लोग स्वेच्छा से खेलना चाहते हैं हम उन पर रंग और गुलाल जरूर डालें। सभी गोरखपुर वासियों और प्रदेश वासियों को होली की ह्रदय से बधाई एवं शुभकामनाएं।