फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Yogi Adityanath in Gorakhpur attends Bhagwan Narsingh Holikotsav Shobha Yatra

गोरखपुर: भगवान नरसिंह की शोभायात्रा में शामिल हुए योगी, कहा- इस बार होली में दोहरी है खुशी

Sat, 19 Mar 2022 09:59 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 19 Mar 2022 09:59 AM IST
सार

सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद यूपी के भावी सीएम ने जनता को संबोधित भी किया। उन्होंने सबसे पहले जनता को होली की बधाई दी और कहा कि दो साल के बाद यह पर्व हम फिर से बिना कोरोना के बंदिशों के मना रहे हैं जो बेहद हर्ष की बात है।

विज्ञापन
Yogi Adityanath in Gorakhpur attends Bhagwan Narsingh Holikotsav Shobha Yatra
भगवान नरसिंह की शोभायात्रा में शामिल होने गोरखपुर पहुंचे योगी आदित्यनाथ - फोटो : एएनआई

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कई शहरों में होली शनिवार को मनाई जा रही है। इन्हीं में से एक शहर है गोरखपुर जहां लोग 18 मार्च की बजाय 19 मार्च को होली मना रहे हैं। गोरखपुर में होली के दिन के भगवान नरसिंह होलिकोत्सव शोभायात्रा का आयोजन किया जाता है। इस होली में बीते 25 साल से योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि बनते आ रहे हैं।

विज्ञापन


इस बार भी योगी आदित्यनाथ शोभायात्रा में शामिल होने पहुंचे हैं। यहां सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद यूपी के भावी सीएम ने जनता को संबोधित भी किया। उन्होंने सबसे पहले जनता को होली की बधाई दी और कहा कि दो साल के बाद यह पर्व हम फिर से बिना कोरोना के बंदिशों के मना रहे हैं जो बेहद हर्ष की बात है।
विज्ञापन


सीएम योगी ने जनता से अपील की है कि होली जरूर खेलें लेकिन सावधानी से खेलें। जो न खेलना चाहे उसे जबरन रंग न लगाएं, त्योहार हर्ष के साथ खेलें किसी की भावनाओं को आहत करके नहीं। जोश में होश को न खोएं, शालीनता के साथ पर्व मनाएं। होली का मतलब अव्यवस्था नहीं हो सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहार हमें अतीत से जोड़ते हैं

योगी ने कहा, पर्व हमें अतीत से जोड़ते हैं। होलिका और हिरण्यकश्यप हर समाज में मौजूद रहे हैं। हिरण्यकश्यप और होलिका ने भक्त प्रह्लाद को उसके भक्ति मार्ग से डिगाना चाहा पर सफल न हो सके। हमें भी भक्त प्रह्लाद की तरह अपने मार्ग से डिगना नहीं है।


भावी सीएम ने चुनाव में जीत के लिए भी जनता को धन्यवाद दिया और कहा कि जनता ने राष्ट्रवादी सरकार को चुना है। कोरोना काल में भी केंद्र और यूपी सरकार ने अच्छा काम किया। गरीबों को  महीने में दो बार मुफ्त अनाज दिया जा रहा है, यह भी पहली बार हुआ है। वह बोले कि कोरोना में जिन लोगों की मौत हुई उनके परिवारों से हमारी संवेदना है।

योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि आप होली के उल्लास से बीते 10 दिन से जुड़े हैं। बीते दो सालों में पहली बार होली पर कोरोना नियंत्रण में है और यही वजह है कि हम इस आयोजन में शामिल हो सके हैं। दूसरी खुशी की बात ये भी है कि यूपी की जनता ने एक बार फिर राष्ट्रवाद और सुशासन के लिए सरकार चुनी है। पहली बार भाजपा ने गोरखपुर की सभी 9 सीटें जीतीं।

संबोधन के बाद शुरू हुई शोभायात्रा

योगी आदित्यनाथ के संबोधन के बाद छह किलोमीटर लंबी शोभायात्रा शुरू हो चुकी है। इस शोभायात्रा में विशाल जनसमूह उमड़ा है। लोग रंग, अबीर-गुलाल और फूलों से होली खेलते हुए इस शोभायात्रा में शरीक हो रहे हैं। इस दौरान भाजपा के चुनावी कैंपेन में इस्तेमाल हुए कई नारे भी गूंज रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed