फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Yogi Adityanath expressed his displeasure over delay of construction jungle kauriya forelane

जंगल कौड़िया फोरलेन निर्माण की देरी पर सीएम योगी नाराज, बोले- नहीं चलेगा बारिश का बहाना

Tue, 11 Aug 2020 08:33 PM IST
Vikas Kumar Vikas Kumar
Updated Tue, 11 Aug 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath expressed his displeasure over delay of construction jungle kauriya forelane
जंगल कौड़िया फोरलेन निर्माण कार्य में देरी पर योगी आदित्यनाथ ने जताई नाराजगी - फोटो : amar ujala

मोहद्दीपुर-जंगल कौड़िया फोरलेन निर्माण कार्य में देरी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जताते हुए जवाबदेही तय कर संबंधित अफसरों, कांट्रेक्टर पर कार्रवाई का निर्देश दिया है। उन्होंने तीन शिफ्टों में 500 मजदूर लगाकर इस फोरलने का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री कोविड-19 की समीक्षा के बाद जिले की प्रमुख सड़कों को लेकर एनएचएआई और एनएच के अफसरों के साथ बैठक कर रहे थे। इस दौरान कमिश्नर और डीएम भी मौजूद रहे। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि बारिश का बहाना बनाकर सड़कों का निर्माण कार्य पूरी तरह ठप नहीं होना चाहिए। बारिश हो तो संबंधित सड़कों से जुड़े ऐसे काम किए जाएं जो बारिश की वजह से प्रभावित नही होते हों। जैसे ही बारिश थमे सड़क निर्माण का काम शुरू कर दिया जाए।
विज्ञापन


बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने गोरखपुर-वाराणसी, देवरिया फोरलेन, असुरन-मेडिकल कॉलेज आदि निर्माणाधीन सड़कों की भी समीक्षा की और काम की रफ्तार बढ़ाकर उन्हें जल्द पूरा करने को कहा। उन्होंने कमिश्नर और डीएम को लगातार सड़कों के निर्माण कार्य की मॉनीटरिंग करते रहने और लापरवाही पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कमिश्नर जयंत नार्लिकर ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि जाड़े तक ज्यादातर सड़कों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed