फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   yoga diwas

डीवीएनपीजी में मनाया गया योग दिवस

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 07:41 PM IST
विज्ञापन
yoga diwas
डीवीएनपीजी में मनाया गया योग दिवस गोरखपुर। दिग्विजयनाथ पी जी कॉलेज की ओर से योग प्रशिक्षण का आयोजन फेसबुक लाइव के माध्यम से हुआ। जिसमें प्रशिक्षु के रूप में एक्यूप्रेसर शोध ,प्रशिक्षण एवं उपचार संस्थान,प्रयागराज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ संजय सिंह और डिस्ट्रिक्ट ताईकाण्डों एसोसिएशन के सदस्य आदित्य जायसवाल ने योग और प्राणायाम की सारी विधा सिखाई। प्राचार्य डॉ शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि हमने सरकार की अपील \\\"घर पर रहें और परिवार संग योग करें \\\" का पालन करते हुए डिजिटल प्लेटफार्म से सभी को जोड़ने का काम किया है और हम सब ने अपने योग मुद्रा की तस्वीर शेयर भी की है। आयोजन में डॉ अवधेश शुक्ला, डॉ पवन कुमार पाण्डेय आदि जुड़े रहे। ---- एमएमएमयूटी में योग कराकर शपथ दिलाई गई गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह से मनाया गया। सुबह 6 बजे आईटीआरसी स्थित आर्यभट्ट सभागार में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कुलपति प्रो श्रीनिवास सिंह भी कार्यक्रम से जुड़े रहे और योग किया। खेल कूद प्रशिक्षक अरूण कुमार सिंह ने ऑनलाइन जुड़े प्रतिभागियों को एक घंटे तक विभिन्न योगासनों का अभ्यास करवाया। अधिष्ठाता एल्युमनी एवं बाह्य मामले प्रो केजी उपाध्याय ने सभी को इस मौके पर नियमित योगासनों का अभ्यास कर स्वस्थ जीवन जीने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed