फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   XEN in charge of two districts for three years

Gorakhpur News: एक्सईएन को तीन साल से दो जिलों का चार्ज

Thu, 04 May 2023 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 04 May 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
XEN in charge of two districts for three years
सिंचाई विभाग : तबादले के 18 महीने बाद भी रिलीव नहीं हुए सहायक अभियंता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सिंचाई विभाग के कुछ उच्चाधिकारी अपने चहेतों पर मेहरबान हैं। उनके लिए नियम कानून कोई महत्व नहीं रखता। एक अधिशासी अभियंता विगत तीन सालों से दो जिलों के चार्ज पर हैं। जबकि नियमत: ऐसा नहीं होना चाहिए। इसी तरह से एक सहायक अभियंता का तबादला हुए 18 महीने हो गए लेकिन, उन्हें आज तक रिलीव नहीं किया गया।
जिले में सिंचाई विभाग के तीन डिवीजन हैं। बाढ़ खंड, बाढ़ खंड 2 एवं ड्रेनेज खंड। तीन साल पहले ड्रेनेज खंड गोरखपुर के अधिशासी अभियंता का तबादला हो गया। महराजगंज के अधिशासी अभियंता वीके वर्मा को यहां का अतिरिक्त चार्ज दे दिया गया।
विज्ञापन

जबकि नियमत: यहां के किसी डिवीजन का चार्ज यहां के हर अधिशासी अभियंता को मिलना चाहिए। लेकिन, महराजगंज के अधिशासी अभियंता को चार्ज देना अपने आप में सवाल है। तभी से वह दोनों डिवीजन पर काबिज हैं। अब विभाग के जिम्मेदार दुहाई दे रहे हैं कि पिछले साल किसी अधिशासी अभियंता का तबादला नहीं हुआ इस लिए उनके पास दोनों डिवीजन का चार्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार कुशीनगर में तैनात सहायक अभियंता श्रवण कुमार प्रियदर्शी का तबादला 18 महीना पहले बलिया के लिए कर दिया गया। लेकिन, मुख्य अभियंता से लेकर अधिशासी अभियंता ने उन्हें रिलीव नहीं किया। उनके बारे में कहा जा रहा है कि वह यहीं पर जेई थे और प्रमोशन पाकर सहायक अभियंता हो गए।
वह लंबे समय से यहीं पर हैं। वैसे वर्तमान में यहां चार सहायक अभियंता रमेश यादव, मनोरंजन कुमार, विवेक त्रिपाठी और श्रवण कुमार प्रियदर्शी तैनात हैं, लेकिन मुख्य अभियंता कहते हैं कि सहायक अभियंता नहीं थे इस लिए उन्हें रिलीव नहीं किया गया।

कोट
ड्रेनेज खंड गोरखपुर में पिछले साल ही अधिशासी अभियंता की पोस्टिंग होनी थी, लेकिन नहीं हो पाई। इस साल पोस्टिंग होगी, ट्रांसफर सीजन शुरू होने दें। जहां तक श्रवण कुमार प्रियदर्शी की बात है वहां पर दो ही सहायक अभियंता थे इस लिए उन्हें रिलीव नहीं किया गया। चुनाव खत्म होते ही रिलीव कर दिया जाएगा।
- आलोक जैन, मुख्य अभियंता सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed