फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   World No Tobacco Day 2021 woman burnt tobacco bidis husbands took oath in siddharthnagar

विश्व तंबाकू निषेध दिवस: पत्नियों ने जलाई तंबाकू, बीड़ी, पतियों ने ली शपथ

Mon, 31 May 2021 04:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 31 May 2021 04:25 PM IST
सार

  • विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर हुए कार्यक्रम
  • संगोष्ठी में तंबाकू से नुकसान पर हुई चर्चा

विज्ञापन
World No Tobacco Day 2021 woman burnt tobacco bidis husbands took oath in siddharthnagar
विश्व तंबाकू निषेध दिवस - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिद्धार्थनगर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर ब्लॉक क्षेत्र के देवरा और मदुरा गांव के लोगों ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया सामाजिक दूरी का पालन करते हुए गांव के लोगों ने तंबाकू से नुकसान पर चर्चा की। उसके बाद महिलाओं ने अपने पतियों की जेब से तंबाकू और बीड़ी निकाली और जला दी। उसके बाद जागरूक हुए सभी लोगों ने नशा मुक्ति का संकल्प लिया।

विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत वार्ड संख्या 63 के क्षेत्र पंचायत सदस्य दिवाकर विक्रम सिंह ने  शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों ने नशा छोड़ने का संकल्प लिया।  जिन्होंने नशा छोड़ा है, उन्हें तीन माह बाद सम्मानित किया जाएगा। तंबाकू से शरीर में कई प्रकार की बीमारियां होती है। तंबाकू ज्यादा महंगा नहीं हैं, जबकि इसके कारण होने वाली बीमारियों का बहुत महंगा है।
विज्ञापन


इस मौके पर डॉ. अमरेन्द्र कुमार पांडेय ने ग्रामवासियों को तम्बाकू से होने वाली बीमारियों के बारे दी। उन्होंने बताया कि तंबाकू के सेवन से मुंह का कैसर होता है। कैंसर के मरीज को असहनीय दर्द होता है। इस जानलेवा बीमारी के कारण कई बार मुंह की सर्जरी करनी पड़ती है। जबड़े का प्रभावित हिस्सा निकालने के बाद चेहरा की खूबसूरती चली जाती है। इस मौके पट सुधीर सिंह, कृपाल, राजू, हसरत, सीताराम, नारद, सुनील,  बरसाती उपस्थित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

डुमरियागंज में ध्रूमपान निषेध दिवस के अवसर पर सोमवार को दिशा वैलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में हल्लौर के विभिन्न मुहल्लों में डोर टू डोर जन जागरण अभियान चलाया और सभी को इससे होने वाली बीमारियों को बताते हुए पान मसाला एवं सिगरेट का सेवन न करने की शपथ दिलाई।

जागरूकता अभियान का नेतृत्व कर रहे सोसाइटी अध्यक्ष राहिब रिजवी ने बताया कि सात साल में तम्बाकू से होने वाली मौतों की संख्या तीन लाख पचास हजार हो गई है। 2017 में तम्बाकू के कारण हुए कैंसर से 90 हजार से अधिक मौतें हुई हैं। तम्बाकू चबाने और थूकने वालों से कोरोना संक्रमण फैलने का भी खतरा है। इस मौके पर इक़बाल, संतोष, विवेक कुमार, साजिद, चंकी, पिंटू सहित अन्य स्वयंसेवक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed