फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   World class convention center Five star hotel elite club, UP Haat will also be attractions.

विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर: फाइव स्टार होटल, एलीट क्लब और यूपी हाट भी होंगे आकर्षण के केंद्र

Tue, 05 Dec 2023 10:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 05 Dec 2023 10:56 AM IST
सार

जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने बताया कि रामगढ़ताल के किनारे विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर पीपीपी माॅडल पर बनाया जाएगा। इसके साथ ही एलीट क्लब, आध्यात्मिक पुस्तकालय, होटल, सांस्कृतिक हाट की भी सुविधा होगी।

विज्ञापन
World class convention center Five star hotel elite club, UP Haat will also be attractions.
रामगढ़ताल के किनारे कोर्ट यार्ड होटल बनकर तैयार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 चंपा देवी पार्क एवं वाटर पार्क वाली जमीन पर प्रस्तावित विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर पीपीपी माॅडल पर तैयार किया जाएगा। इसके लिए गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने नए सिरे से रिक्वेस्ट फार प्रपोजल (आरएफपी) प्रकाशित किया है। 26 दिसंबर को दोपहर बाद दो बजे तक निविदा डाली जा सकती है। प्री बिड मीटिंग 12 दिसंबर को होगी। इस परियोजना के तहत 24.65 एकड़ में विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर, फाइव स्टार होटल, एलीट क्लब, यूपी हाट व आध्यात्मिक पुस्तकालय का निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जीडीए की ओर से विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर की कवायद शुरू हुई है। प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने बताया कि 18.11 एकड़ जमीन पर कन्वेंशन सेंटर, आध्यात्मिक पुस्तकालय, एलीट क्लब, यूपी हाॅट का अनिवार्य रूप से निर्माण किया जाएगा। यह जमीन 33 साल के लीज पर दी जाएगी।
विज्ञापन


इसी तरह 6.54 एकड़ जमीन 99 साल के लीज पर दी जाएगी। यहां फाइव स्टार होटल का निर्माण किया जाएगा। इसमें 150 कमरे होंगे। इसके लिए आधार बोली 51 करोड़ होगी। निर्माण के बाद हर साल 12 करोड़ रुपये 10 साल तक देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: पिता ने नशेड़ी कहकर फटकारा तो बेटे ने कुदाल से काट डाला, बिस्तर पर सोने को लेकर हुआ था विवाद

कन्वेंशन सेंटर 37 हजार वर्ग मीटर में होगा और 5000 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसमें 120 लोगों के बैठने की क्षमता वाले आठ बैठक कक्ष बनाए जाएंगे। 100 लोगों के बैठने की क्षमता वाले चार बैठक कक्ष होंगे। आध्यात्मिक पुस्तकालय का निर्माण भी इसी के साथ होगा।

इसे भी पढ़ें: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में बसपा नेता ने की फायरिंग, केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

16 हजार 600 वर्ग मीटर में होटल का निर्माण होगा। 2450 वर्ग मीटर में एलीट क्लब बनाया जाएगा। इसमें 600 सदस्य होंगे। पांच हजार 600 वर्ग मीटर में सांस्कृतिक हाट होगा जिसमें 40 दुकानों का निर्माण किया जाएगा।

जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने बताया कि रामगढ़ताल के किनारे विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर पीपीपी माॅडल पर बनाया जाएगा। इसके साथ ही एलीट क्लब, आध्यात्मिक पुस्तकालय, होटल, सांस्कृतिक हाट की भी सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed