फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Workers are suffering from the fault of railway

रेलवे की गलती का खामियाजा भुगत रहे कर्मी

Sat, 14 Nov 2020 07:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
Workers are suffering from the fault of railway
रेलवे की गलती का खामियाजा भुगत रहे कर्मी
विज्ञापन

गोरखपुर। रेलवे की गलती का खामियाजा 24 से ज्यादा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उठा रहे हैं। परीक्षा पास करने के बाद भी ट्रैकमैन, प्वाइंटमैन, गैंगमैन और गेटमैन, चपरासी और खलासी आदि ट्रेन चलाने की जगह अभी वे रेल लाइनों पर काम करने को मजबूर हैं। रेलवे प्रशासन ने आठ ग्रुपों में पदोन्नति के लिए आयोजित परीक्षा सात ग्रुप में (सहायक स्टेशन मास्टर, लिपिक व टीटीई आदि) तैनाती की प्रक्रिया तो पूरी कर ली है लेकिन सहायक लोको पायलट और तकनीशियन के पदों पर अभी तक प्रक्रिया शुरू नहीं की है। इसे लेकर कर्मियों में नाराजगी है।
एनई रेलवे मजदूर यूनियन के महामंत्री केएल गुप्त ने प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पदोन्नति की मांग की है। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद कुमार राय ने तैनाती में देरी होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रवक्ता एके सिंह ने बताया कि पूर्वोत्तर में शंटर के सैकड़ों पद खाली हैं, लेकिन रेलवे प्रशासन जानबूझकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पदोन्नति नहीं कर रहा है। जबकि कुल 120 पदों पर ही पदोन्नति देनी है।
विज्ञापन

वहीं, रेलवे प्रशासन का कहना है कि रिक्त पदों के सापेक्ष पहले ही अधिक पदों पर भर्ती कर ली गई है। अब नए सिरे से पदों का सृजन होने के बाद ही पदोन्नति की प्रक्रिया संभव है। रेलवे बोर्ड की भर्ती प्रक्रिया में लगभग एक हजार पदों के सापेक्ष पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने 1500 पदों का विज्ञापन निकाल दिया था। परीक्षा भी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक स्टेशन मास्टर व लिपिक के पदों पर हो चुकी है पदोन्नति
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने परीक्षा पास करने वाले 54 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सहायक स्टेशन मास्टर और 46 कर्मियों को वाणिज्य सह टिकट लिपिक के पद पर पदोन्नति दी है। इन कर्मचारियों का प्रशिक्षण भी शुरू हो गया है। रेलवे प्रशासन योग्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सामान्य विभागीय सीमित (जीडीसीई) परीक्षा के जरिए आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed