{"_id":"5f96d4f48ebc3e9bbc066615","slug":"work-stop-gorakhpur-news-gkp370815170","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटिया सामग्री का हो रहा था प्रयोग, ईओ ने निर्माण रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटिया सामग्री का हो रहा था प्रयोग, ईओ ने निर्माण रुकवाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटिया सामग्री का हो रहा था प्रयोग, ईओ ने निर्माण रुकवाया
निर्माणाधीन कूड़ा निस्तारण प्रबंधन केंद्र का प्रशिक्षु एसडीएम व प्रभारी ईओ ने किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया। कस्बे के उग्रसेन नगर वार्ड में मनोरमा नदी किनारे निर्माणाधीन कूड़ा निस्तारण प्रबंधन केंद्र का निरीक्षण सोमवार को प्रभारी ईओ व प्रशिक्षु एसडीएम अनुपम मिश्रा ने किया। निर्माण कार्य में दोयम दर्ज की ईंट व घटिया सामग्री का प्रयोग होता देख उन्होंने कार्य रुकवा दिया। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता की जांच होने तक निर्माण कार्य बंद करा दिया गया।
सोमवार को ईओ अचानक निर्माण स्थल पहुंच गए और वहां रखी सामग्री व ईंटों की गुणवत्ता देख हैरत में पड़ गए। स्वच्छता मिशन के तहत एनएसीओएफ लखनऊ की ओर से कस्बे में ठोस कूड़ा प्रबंध कार्यक्रम के तहत करीब 38 लाख 80 हजार की लागत से भवन बनाने का काम किया जा रहा है। निर्माण कार्य एक माह पहले शुरू हुआ है। निर्माण कार्य व गुणवत्ता की निगरानी नगर पंचायत के अवर अभियंता के हवाले है। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की कमी के चलते प्रभारी ईओ ने जांच कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने तत्काल काम बंद करा दिया। बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही निर्माण कार्य कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया निर्माण सामग्री की गुणवत्ता में कमी मिली है। जांच के निर्देश दिए गए हैं।