फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Women's Day:आठ मार्च को महिलाओं को सौंपी जाएगी पूरी ट्रेन, जानिए क्या है खास

Sat, 07 Mar 2020 09:58 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 07 Mar 2020 09:58 AM IST
विज्ञापन
Women's Day 2020: All woman staff will work on Nautanwa passenger train will be on March 8
महिला दिवस 2020 - फोटो : अमर उजाला।

महिला दिवस पर आठ मार्च को गोरखपुर से नौतनवां तक जाने वाली पैसेंजर ट्रेन (55141/55142) को महिलाएं संचालित करेंगी। इस ट्रेन में पूरा स्टाफ महिलाओं का होगा। लखनऊ से महिला लोको पायलट (ड्राइवर) समता कुमारी और श्रीती श्रीवास्तव को बुलाया गया है, जो ट्रेन चलाएंगी। गोरखपुर में तैनात गार्ड जागृति श्रीवास्तव ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगी।

Women's Day 2020: All woman staff will work on Nautanwa passenger train will be on March 8
महिला दिवस 2020 - फोटो : अमर उजाला।

नौतनवां पैसेंजर को रवाना करने के दौरान कोई औपचारिक कार्यक्रम तो नहीं होगा, लेकिन स्टेशन डायरेक्टर और स्टेशन प्रबंधक मौजूद रहेंगे। इस दौरान प्लेटफॉर्म पर सभी स्टाफ ट्रैकमैन, प्वाइंटमैन, टीसी, आरपीएफ, जीआरपी, सफाईकर्मी आदि महिलाएं ही मौजूद रहेंगी। ट्रेन में 10 कोच लगाए जाएंगे।

Women's Day 2020: All woman staff will work on Nautanwa passenger train will be on March 8
महिला दिवस 2020 - फोटो : अमर उजाला।

सीपीआरओ एनईआर पंकज कुमार सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए रेल प्रशासन सदैव संवेदनशील रहा है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला रेलकर्मी द्वारा दिए जा रहे योगदान को प्रदर्शित करने के लिए गोरखपुर-नौतनवां पैसेंजर ट्रेन का संचालन पूरी तरह से महिलाओं के जिम्मे होगा। इसी तरह बादशाहनगर स्टेशन को पूरी तरह महिलाएं संचालित करेंगी।

प्लेटफॉर्म दो से रवाना होगी ट्रेन
आठ मार्च को सुबह आठ बजे प्लेटफॉर्म नंबर दो से नौतनवां पैसेंजर रवाना होगी। सुबह 11.10 बजे नौतनवां पहुंचेगी। वापसी में नौतनवां स्टेशन से सुबह 11.45 बजे चलेगी और दोपहर 2.25 बजे गोरखपुर जंक्शन पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Women's Day 2020: All woman staff will work on Nautanwa passenger train will be on March 8
महिला दिवस 2020 - फोटो : अमर उजाला।

चार महिला टीटीई चेक करेंगी टिकट
नौतनवां पैसेंजर में टिकट चेकिंग की जिम्मेदारी भी महिलाओं की होगी। चार महिला टीटीई की ड्यूटी लगाई जाएगी। जिन स्टेशनों पर ट्रेन रुकेगी, वहां स्टेशन प्रबंधक और अन्य स्टाफ ट्रेन में जाकर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेंगे।

रिस्क नहीं लेना चाहता है रेल प्रशासन
रेल प्रशासन ट्रेन को चलाने में किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहता है। गोरखपुर जंक्शन पर चार महिला सहायक लोको पायलट तैनात हैं, लेकिन सभी मालगाड़ी लेकर जाती हैं या शंटिंग कराती हैं। हालांकि कई बाद इन्हें पैसेंजर ट्रेन पर भी भेजा जाता है लेकिन महिला दिवस पर नौतनवां पैसेंजर चलाने में रिस्क न लेकर लखनऊ से लोको पायलट बुलाई गई हैं।

विज्ञापन
Women's Day 2020: All woman staff will work on Nautanwa passenger train will be on March 8
महिला दिवस 2020 - फोटो : अमर उजाला।

महिलाओं के हवाले रहेगा बादशाहनगर स्टेशन
महिला दिवस पर लखनऊ के बादशाहनगर स्टेशन पर ट्रेन को संचालित कराने से लेकर सफाई, मेंटेनेंस, विभागीय समेत सभी कार्य महिलाएं संभालेंगी। तीनों शिफ्ट में महिला स्टेशन मास्टर की ड्यूटी लगाई गई है।

दौड़ प्रतियोगिता व व्याख्यान भी
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आठ मार्च को दौड़ प्रतियोगिता भी होगी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भाग लेंगी। इसके अलावा रेलवे अधिकारी क्लब में एक व्याख्यान भी आयोजित किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed