फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोर्ट मैरिज करने के बाद थाने पहुंच गया प्रेमी जोड़ा, कुछ ऐसी बात बोले कि चौंक गई यूपी पुलिस

Sat, 07 Mar 2020 09:57 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर (भटहट)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर (भटहट)। Published by: vivek shukla Updated Sat, 07 Mar 2020 09:57 AM IST
विज्ञापन
couple want protection from police after inter religion marriage
शादी के बाद प्रेमी युगल को जान का खतरा लग रहा है। - फोटो : अमर उजाला।

जाति धर्म से ऊपर उठकर पहले मंदिर फिर कोर्ट मैरिज करने वाले गुलरिहा इलाके के प्रेमी युगल ने बृहस्पतिवार को भटहट पुलिस चौकी पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि हमने शादी कर ली है, सुरक्षा दीजिए, वरना हम मारे जाएंगे। हमें घरवालों से जान से मारने की धमकी मिल रही है। पुलिस के अनुसार, युवक हिन्दू और युवती मुस्लिम है, लिहाजा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए दोनों को सुरक्षा दी जा रही है।

couple want protection from police after inter religion marriage
प्रेमी युगल ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। - फोटो : अमर उजाला।

जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा थाना क्षेत्र के परसौना निवासी शिवम कुमार प्रजापति (26) का गांव की ही फातिमा से नजदीकियां बढ़ गई थीं। धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे से मोहब्बत करने लगे। दोनों शादी करने के लिए आगे आए तो घरवाले विरोध में खड़े हो गए।

couple want protection from police after inter religion marriage
प्रेमी युगल ने मंदिर में शादी कर ली। - फोटो : अमर उजाला।

जानकारी होने के बाद कुछ महीने पहले फातिमा के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। युवती को यह बात पता चली तो उसने इसकी जानकारी लखनऊ में काम करने वाले प्रेमी शिवम को देते हुए बुला लिया। दोनों ने घर से बिहार जाकर नालंदा में सूर्य कुंड मंदिर राजगीर में शादी कर ली फिर वहीं रजिस्ट्रार के वहां पंजीकरण करा लिया। इसके बाद दोनों भटहट चौकी पहुंचे। परिजनों की धमकी को देखते हुए पुलिस ने युवती के बयान को दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमी युगल ने कोर्ट में भी शादी की।

couple want protection from police after inter religion marriage
newly married - फोटो : अमर उजाला।
इस संबंध में भटहट चौकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि युवक-युवती ने कानूनी प्रक्रिया के तहत एक दूसरे से विवाह कर लिया है। ऐसे में उनको पूरी सुरक्षा दी जा रही है। युवक को मोबाइल नंबर दिया गया है। साथ ही उस हल्का के सिपाही को लगातार निगरानी करने को कहा गया है।
विज्ञापन
couple want protection from police after inter religion marriage
यूपी पुलिस। - फोटो : amar ujala
एसपी नार्थ अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि प्रेमी युगल पुलिस के पास आए थे। उनके घरवालों को बुलाया गया था। सभी ने उन्हें साथ न रखने की बात कही है। प्रेमी युगल अलग रह रहे हैं। उनके प्रमाण पत्रों की जांच कर उनके बालिग होने की पुष्टि भी कराई जाएगी। पुलिस निगरानी कर रही है। जरूरत पड़ी तो सुरक्षा दी जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed