फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Women wished well by offering Arghya to the rising sun

Gorakhpur News: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने की मंगलकामना

Tue, 16 Apr 2024 06:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 16 Apr 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
Women wished well by offering Arghya to the rising sun
गोरखपुर। सूर्यकुंड पोखरे में चैती छठ पूजा के चार दिवसीय अनुष्ठान के अंतिम दिन व्रती महिलाओं ने सोमवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर मंगलकामना की। सूर्यकुंड धाम विकास समिति के लोगों ने घाट पर भजन-कीर्तन किया। घाट में भक्तिमय माहौल बन गया था।
विज्ञापन


12 अप्रैल को नहाए खाए के साथ प्रारंभ हुआ चार दिवसीय चैती छठ महापर्व सोमवार को सूर्याेदय के बाद पूर्ण हुआ। इस दौरान सूर्यकुंड छठ घाट पर छठ मैया के गीत गूंजते रहे। सुहागिन महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाकर अखंड सौभाग्य की कामना की। इस दौरान महिलाओं ने वेदी पूजन किया। दीप जलाए और छठ मैया के गीत गए।
विज्ञापन

बाबा बालक दास, अवनीश शुक्ला व पं. सुनील मिश्रा ने सूर्य मंदिर में सूर्य नारायण और छठ मैया की विशेष पूजा अर्चना की। इस दौरान वैदिक रीति रिवाज से षोडशोपचार पूजन कर लोगों की सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की गई। सूर्यकुंड धाम विकास समिति के संयोजक संतोष मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मदन राजभर, कनकलता मिश्रा, विनोद पांडेय, धीरज सरकारी, रमेश पांडेय, धीरज पांडेय, अरविंद चौरसिया, परमात्मा राम त्रिपाठी, उमाशंकर तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed