{"_id":"6907b7b139ab758ccc06fd85","slug":"women-were-made-aware-through-a-daughter-in-law-and-daughter-conference-gorakhpur-news-c-206-1-sgkp1021-163118-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बहू-बेटी सम्मेलन के जरिए महिलाओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बहू-बेटी सम्मेलन के जरिए महिलाओं को किया जागरूक
Mon, 03 Nov 2025 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। चौपरिया में बहू-बेटी सम्मेलन के जरिए पुलिस विभाग की ओर से महिलाओं को जागरूक किया गया। महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद सत्र आयोजित कर महिलाओं को सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा तकनीकों, हेल्पलाइन नंबरों (1090, 181, 112, 102, 1076) की जानकारी दी।
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि महिलाओं को निडर होकर अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने एवं अपनी बात खुलकर रखने के लिए प्रेरित किया गया। 19 स्थानों पर आयोजित सम्मेलनों में कुल 1168 महिलाओं, छात्राओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा बहुओं एवं एएनएम ने उत्साहपूर्ण भागीदारी की।
विज्ञापन
शिविर में शामिल हुई ज्ञानती देवी ने बताया कि मिशन शक्ति टीम ने आत्मरक्षा के गुर, कानूनी अधिकारों की ताकत एवं स्वरोजगार के सुनहरे अवसरों की राह दिखाई। हर बेटी-बहू को यह एहसास दिलाया गया कि वे समाज की आधारशिला हैं।