{"_id":"6454241d4707177f1a0d62b7","slug":"women-showed-enthusiasm-in-muslim-dominated-localities-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-153422-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर के मुस्लिम आबादी बहुल मोहल्लों में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, खूब हुई वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर के मुस्लिम आबादी बहुल मोहल्लों में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, खूब हुई वोटिंग
Fri, 05 May 2023 10:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Updated Fri, 05 May 2023 10:24 AM IST
सार
शहर के तुर्कमानपुर, रहमतनगर, खोखरटोला, गोरखनाथ, जाहिदाबाद, रसूलपुर, चक्सा हुसैन, पहाड़पुर, बसंतपुर, घोषीपुर, जनप्रिय विहार कॉलोनी, चिलमापुर, नखास चौराहा, रेती चौक, छोटेकाजीपुर, घंटाघर, जाफरा बाजार, हुमायूंपुर इत्यादि मोहल्ले मुस्लिम आबादी बहुल हैं। इन मोहल्लों के वोटरों में उत्साह था। सुबह से शाम तक वोटर मतदान केंद्र पर पहुंचते रहे।
विज्ञापन
महाराणा प्रताप महिला पीजी कॉलेज रामदत्तपुर में वोट डालने के बाद अंगुली का निशान दिखाती महिलाएं
विस्तार
गोरखपुर शहर के मुस्लिम आबादी बहुल मोहल्लों में महिलाओं ने वोट देने में उत्साह दिखाया। महिलाओं की भीड़ बूथों पर नजर आई। गोरखनाथ मंदिर के पीछे नथलमपुर जामियानगर, महर्षि दधिचि नगर के बहरामपुर, गीता प्रेस नगर के खूनीपुर सहित अन्य क्षेत्रों में महिलाएं वोट डालने पहुंचीं। सबसे ज्यादा भीड़ बहरामपुर के आमना गर्ल्स इंटर कॉलेज में बने मतदान केंद्र पर नजर आई।
विज्ञापन
शहर के तुर्कमानपुर, रहमतनगर, खोखरटोला, गोरखनाथ, जाहिदाबाद, रसूलपुर, चक्सा हुसैन, पहाड़पुर, बसंतपुर, घोषीपुर, जनप्रिय विहार कॉलोनी, चिलमापुर, नखास चौराहा, रेती चौक, छोटेकाजीपुर, घंटाघर, जाफरा बाजार, हुमायूंपुर इत्यादि मोहल्ले मुस्लिम आबादी बहुल हैं। इन मोहल्लों के वोटरों में उत्साह था। सुबह से शाम तक वोटर मतदान केंद्र पर पहुंचते रहे।
विज्ञापन
वार्ड नंबर 77 गीता प्रेस नगर में खूनीपुर, शेखपुर और आंशिक अस्करगंज मोहल्ले में शामिल है। इसके मतदान केंद्र अंजुमन इस्लामियां खूनीपुर में वोटर पहुंचे। ऐसा ही हाल महर्षि दधीचि नगर का रहा। इस वार्ड में बहरामपुर, इलाहीबाग, पिपरापुर, सिधारीपुर, मोहनलालपुर, जफर कॉलोनी सहित अन्य मोहल्ले में शामिल हैं। इसमें मुस्लिम आबादी अधिक है। यहां से कुल 15 प्रत्याशी चुनाव में थे। इनमें कुल छह मुस्लिम उम्मीदवार शामिल रहे।
विज्ञापन
वार्ड नंबर 55 बंधु सिंह नगर में लच्छीपुर, घोषीपुर, दाउदचक, इलाहीबाग का इलाका शामिल है। इस वार्ड में चार उम्मीदवारों में तीन मुस्लिम प्रत्याशी हैं। वार्ड नंबर 42 महाराणा प्रताप नगर में पांच उम्मीदवारों में तीन मुस्लिम हैं। इसमें रसूलपुर, विनायकपुर और आंशिक लच्छीपुर शामिल हैं। वार्ड नंबर 16 दिग्विजय नगर वार्ड में हुमायूंपुर और जनप्रिय विहार कॉलोनी को समाहित किया गया है।
इन वार्डों में यह रहा मतदान प्रतिशत
वार्ड प्रतिशत
गीता प्रेस नगर 42.57
महर्षि दधीचि नगर 31.6
बंधु सिंह नगर 39.4
महाराणा प्रताप नगर 36.7
दिग्विजय नगर 40.59