फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Women from the Cantt police station area had gone to visit the Tarkulha Devi temple.

Gorakhpur News: तरकुलहा मंदिर परिसर में महिलाओं से मारपीट कर चेन-मंगलसूत्र लूटा

Fri, 27 Mar 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Women from the Cantt police station area had gone to visit the Tarkulha Devi temple.
- कैंट थानाक्षेत्र से तरकुलहा देवी मंदिर दर्शन करने गईं थीं महिलाएं
विज्ञापन

- पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की कर रही तलाश


सरदारनगर। चौरीचौरा थानाक्षेत्र स्थित तरकुलहा देवी मंदिर परिसर में दो महिलाओं के साथ मारपीट कर लूटपाट का मामला सामने आया है। कैंट थानाक्षेत्र से मंदिर दर्शन करने गईं दो महिलाओं के साथ तीन युवकों ने अभद्रता करते हुए मारपीट की और उनके जेवर छीनकर भाग निकले। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, कैंट थाना क्षेत्र के सिंघड़िया की रहने वाली अपनी एक सहेली और उसके परिवार के साथ 21 मार्च को तरकुलहा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए गईं थीं। पूजा के बाद दोनों महिलाएं मंदिर परिसर के पास स्थित बाथरूम की ओर गईं। इसी दौरान आरोप है कि तीन युवकों ने एक महिला को पकड़कर पास की झोपड़ी में खींच लिया। महिला के अनुसार, जब उसकी सहेली मौके पर पहुंची और विरोध किया तो आरोपी युवकों ने दोनों महिलाओं के साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं, आरोप है कि हमलावरों ने महिला का मंगलसूत्र और उसकी सहेली के गले से चेन छीन ली। विरोध करने पर साथ आए परिवार के अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की गई। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से भाग निकले। पीड़िता ने चौरीचौरा थाने में तहरीर दी। थानाप्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले मेंं प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed