{"_id":"60b34c9d0de682248c2d0499","slug":"women-denial-to-after-police-take-action-on-husband-with-shocking-allegations-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: महिलाओं ने लगाए पति पर हैरान करने वाले आरोप, जांच करने पहुंची पुलिस तो बोलीं- 'नहीं चाहते कार्रवाई'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: महिलाओं ने लगाए पति पर हैरान करने वाले आरोप, जांच करने पहुंची पुलिस तो बोलीं- 'नहीं चाहते कार्रवाई'
Sun, 30 May 2021 01:58 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 30 May 2021 01:58 PM IST
सार
पहले महिलाओं ने थाने में लगाई थी मदद की गुहार, मदद के लिए पहुंची पुलिस तो कर दिया मना
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में इस साल चार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें महिला थाने पहुंचकर पति या प्रेमी पर इतने गंभीर आरोप लगाए की पुलिस वाले भी चौंक गए थे।
विज्ञापन
जी हां, इन महिलाओं ने थाने में जाकर कहा था कि इनके साथ अप्राकृतिक तरीके से यौन संबंध बनाया गया है और उत्पीड़न किया गया है लेकिन जब पुलिस ने मामले की जांच की तो यह खुद ही मुकर गई और बोली, मुझे कार्रवाई नहीं चाहिए।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सहजनवां थाने में इस तरह के दो मामले बीते तीन महीने में आ चुके हैं। दोनों ही मामले में महिलाओं ने अपने पति पर इसी तरह के आरोप लगाए थे फिर गीडा थाने में एक मामला सामने आया जिसमें महिला ने पति के साथ अपने रिश्तेदार पर भी इसी तरह के गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन
गुलरिया इलाके में भी इसी तरह का मामला सामने आया लेकिन इन सभी मामलों में जब पुलिस ने जांच शुरू की तो महिलाएं खुद ही मुकर गई।