{"_id":"64f0f596abded49be205efa6","slug":"women-crime-in-arrest-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-290605-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गाजीपुर के भी ध्यानार्थ\nशादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गाजीपुर के भी ध्यानार्थ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
Fri, 01 Sep 2023 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 01 Sep 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। रामगढ़ताल पुलिस ने शादी का झांसा देकर अगवा कर युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान गाजीपुर के खानपुर के नेवादा निवासी अमन सिंह के रूप में हुई है। सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि बेलीपार क्षेत्र की रहने वाली युवती अपनी मां के साथ रामगढ़ताल थानाक्षेत्र में किराये पर कमरा लेकर रहती है। 22 अगस्त की शाम को घर से सामान लेने निकली युवती का पता नहीं चला। खोजबीन पर पता चला कि अमन सिंह शादी करने का झांसा देकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने अगवा करने का केस दर्ज किया तो आरोपी युवती को छोड़कर फरार हो गया। युवती ने बताया कि उसने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। ब्यूरो
विज्ञापन