{"_id":"5ece88d1a72e007fd0275ca0","slug":"women-center-in-charge-accused-on-arm-for-molestation-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरएम पर महिला केंद्र प्रभारी ने लगाया अश्लील हरकत का आरोप, विरोध करने पर दी ये धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरएम पर महिला केंद्र प्रभारी ने लगाया अश्लील हरकत का आरोप, विरोध करने पर दी ये धमकी
Wed, 27 May 2020 09:05 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 27 May 2020 09:05 PM IST
सार
- परिवहन निगम के राप्तीनगर डिपो का मामला
- पीड़िता ने जांच के लिए महिला आयोग एवं मुख्यालय को लिखा पत्र
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परिवहन निगम गोरखपुर परिक्षेत्र के राप्तीनगर डिपो की महिला केंद्र प्रभारी ने राप्तीनगर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला कर्मी ने एआरएम की इस हरकत की शिकायत स्थानीय प्रबंधन के साथ ही मुख्यालय में की है।
वहीं, महिला आयोग में भी पत्र भेज पीड़िता ने पूरे मामले की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित महिला केंद्र प्रभारी ने बताया कि अक्तूबर 2016 से वह राप्तीनगर डिपो में तैनात हैं। एआरएम रामविजय विश्वकर्मा पर आरोप लगाते हुए कहा - वह हमेशा से ही मुझ पर बुरी नजर रखते थे। पिछले एक सप्ताह से वह मुझे अपने कमरे में बुलाकर अश्लील बातें करते थे जिसका मैं लगातार विरोध कर रही थी।
एआरएम ने 26 मई को भी मुझे अपने कमरे में बुलाया और मेरे साथ अश्लील हरकत करने लगे। उनकी इस हरकत का विरोध करते हुए जब मैं कमरे से बाहर आ गई तो उन्होंने अंजाम भुगतने की धमकी दी। जिसके बाद में घर आ गई।
विज्ञापन
घर आने के दो घंटे बाद ही मेरा स्थानांतरण कचहरी बस डिपो पर कर दिया गया। पीड़िता ने कहा कि एआरएम की इस हरकत की शिकायत उन्होंने क्षेत्रीय प्रबंधक, मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही राज्य महिला आयोग से कर कार्रवाई की मांग की है।
गोरखपुर परिक्षेत्र आरएम डीवी सिंह ने कहा कि मामला अभी मेरे संज्ञान में नहीं आया है। संबंधित महिला की ओर से शिकायत मिलती है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
राप्तीनगर डिपो एआरएम रामविजय विश्वकर्मा मेरे ऊपर जो भी आरोप लगाए गए हैं वे पूरी तरह से निराधार हैं। जब महिला कर्मी का स्थानांतरण कर दिया गया तो वह इस तरह के झूठे और बेबुनियाद आरोप लगा रही है।