फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Women behind in Gorakhpur division in getting corona vaccine

कोरोना: वैक्सीन लगवाने में गोरखपुर मंडल में महिलाएं पीछे, यहां देखें आंकड़े

Fri, 06 Aug 2021 09:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 06 Aug 2021 09:03 AM IST
सार

गोरखपुर मंडल के चार जिलों में अब तक 1434172 महिलाओं ने लगवाया है कोविड का टीका। 1963678 पुरुषों ने लगवाई है वैक्सीन।

विज्ञापन
Women behind in Gorakhpur division in getting corona vaccine
गोरखपुर में वैक्सीनेशन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वैक्सीन लगवाने में गोरखपुर मंडल की महिलाएं पुरुषों की तुलना में काफी पीछे हैं। आधी आबादी के कदम टीकाकरण के लिहाज से पुरुषों की अपेक्षा कम बढ़ रहे हैं। गोरखपुर मंडल के चार जिलों की बात करें तो 1434172 महिलाओं ने अबतक कोविड का टीका लगवाया है। वहीं 1963678 पुरुषों ने अब तक वैक्सीन लगवाई है। यह तब है जबकि महिलाओं के लिए हर जिले में अलग-अलग बूथ बनाए गए हैं। इसमें 100 से भी ज्यादा टीके थर्ड जेंडर ने भी लगवाए हैं।
विज्ञापन


गोरखपुर मंडल में पांच अगस्त तक तक 3391850 लोगों ने कोविड का टीका लगवाया है। इसमें महिलाओं की संख्या 1434172 और पुरुषों की संख्या 1963678 रही है। पुरुषों और महिलाओं के अंतर की बात करें तो 0529506 कम है। यह तब है जबकि विभाग महिलाओं की प्राथमिकता में शामिल हैं। इसके बाद भी महिलाएं टीका लगवाने में पीछे हैं। बता दें कि 16 जनवरी को टीकाकरण की शुरुआत हुई तो स्वास्थ्य कर्मियों व फ्रंट लाइन वर्करों में टीकाकरण के लिए महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा आगे रही। लेकिन जब आम आदमी को टीका लगना शुरू हुआ तो महिलाएं पीछे हटती गई।
विज्ञापन


टीकाकरण के आंकड़े
जिला पुरुष महिलाएं कुल
गोरखपुर 781876 613537 1396015
देवरिया 409711 288649 698649
कुशीनगर 445933 295725 741952
महराजगंज 326158 230261 556573

नोट- आंकड़े पांच 5 अगस्त के हैं। इसे कोविन पोर्टल से लिया गया है।

सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि महिलाओं के लिए अलग बूथ बनाए गए हैं। गांव-गांव स्वास्थ्य कर्मी महिलाओं को टीका लगवाने के लिए जागरूक कर रही हैं। महिलाएं विभाग की प्राथमिकता में शामिल हैं। अगर महिलाओं को टीका लगेगा तो उनके बच्चे भी सुरक्षित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed