{"_id":"6afde535a05297d36109ee41","slug":"women-and-girls-were-made-aware-under-mission-shakti-gorakhpur-news-c-227-1-sdn1016-168342-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
विज्ञापन
डुमरियागंज। मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत बुधवार को भवानीगंज थाना क्षेत्र के भिटौरा गांव में महिला सशक्तीकरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया।
मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, निराश्रित महिला पेंशन योजना और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही बहू-बेटी कार्यक्रम और महिला सशक्तीकरण से जुड़ी अन्य पहलों के बारे में बताया।
टीम ने एंटी रोमियो अभियान और साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए महिलाओं और बालिकाओं को सतर्क रहने की सलाह दी। किसी भी आपात स्थिति में सहायता के लिए पुलिस आपातकालीन सेवा 112, वीमेन पावर हेल्पलाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस दौरान उपनिरीक्षक अरविंद तिवारी, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र यादव, कांस्टेबल राजकुमार राय, अनिकेत सिंह, महिला कांस्टेबल किरन यादव और निहारिका सिंह मौजूद रहीं।