फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman suicide while talking to her husband on a video call In Gorakhpur

UP: वीडियो कॉल पर पति से बात करते हुए फंदे से झूल गई चंदा, चार साल पहले किया था प्रेम विवाह; इसलिए दी जान

Sat, 08 Mar 2025 02:49 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 08 Mar 2025 02:49 PM IST
सार

गोरखपुर के बांसगांव में एक महिला वीडियो कॉल पर पति से बात करते हुए फंदे से झूल गई। बांसगांव स्थित ससुराल में महिला दो वर्ष की बेटी के साथ रह रही थी। महिला का पति केरल में काम करता है। चार साल पहले प्रेम विवाह किया था।

विज्ञापन
Woman suicide while talking to her husband on a video call In Gorakhpur
पति के साथ महिला की फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर के बांसगांव से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। केरल में काम करने वाले पति से वीडियो कॉल पर बात करते हुए महिला चंदा पासवान (24) ने फंदे से झूलकर खुदकुशी कर ली। पति ने कॉल कर घरवालों को बताया, लेकिन जब तक वे पहुंचे, महिला फंदे से लटक चुकी थी। 
विज्ञापन


आनन-फानन ससुराल वाले उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे महिला के पिता ने दामाद के खिलाफ बांसगांव थाने में खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बांसगांव इलाके के जुमौली खुर्द गांव निवासी संदीप सिंह केरल में काम करता है। घर पर पत्नी चंदा दो वर्ष की बेटी के साथ रहती थी। काफी दिनों से चंदा पति को घर बुला रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात 12 बजे चंदा ने संदीप के पास वीडियो कॉल किया। इस दौरान घर वापस आने की बात को लेकर बहस होने लगी। तभी पति के सामने ही वह फंदा लगाकर झूल गई। हालांकि, फंदे पर लटकने से पहले ही पति ने फोन कर घरवालों बताया।
 

वे तत्काल उसके कमरे पर पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बचा सके। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। इधर, बेटी के मौत की सूचना मिलते ही बेलीपार थाना क्षेत्र के ग्राम कसिहार निवासी पिता देवेंद्र पासवान पहुंचे। उन्होंने दामाद को मौत का जिम्मेदार बताते हुए तहरीर देकर केस दर्ज कराया।

 

लंबे समय से गांव नहीं लौटा था संदीप
चंदा पासवान (24) पहले आर्केस्ट्रा में डांसर का काम करती थी। इस दौरान ही उसकी मुलाकात बांसगांव के संदीप सिंह से हो गई थी। करीब चार वर्ष पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था। दोनों की दो वर्ष की एक छोटी सी बच्ची भी है। इसी बीच संदीप रोजगार के सिलसिले में केरल चला गया। वहां वह काम करने लगा। लंबे समय से गांव नहीं लौटा था।

 

वर्जनशव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मायके पक्ष की तरफ से तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके जांच की जा रही है।- जितेंद्र कुमार, एसपी साउथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed