{"_id":"6215e9fa6693e54c1e58b7b5","slug":"woman-suicide-for-money-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: पत्नी ने पति से शिवरात्रि मेले के लिए मांगा रुपये, नहीं देने पर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: पत्नी ने पति से शिवरात्रि मेले के लिए मांगा रुपये, नहीं देने पर दे दी जान
Wed, 23 Feb 2022 01:32 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 23 Feb 2022 01:32 PM IST
सार
पति विनय सउदी में ड्राइविंग करता है और लंबे समय से वह वहीं है। वह बहुत कम ही गोरखपुर आता है। अक्सर उसकी बात फोन पर ही पत्नी से होती थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कैंट इलाके के इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी क्षेत्र के मल्लाह टोली भैरापुर में एक 34 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुपट्टे से लटके शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला ने सुसाइड करने से पहले वीडियो कॉल से विदेश में रह रहे पति से बात की थी।
विज्ञापन
फोन पर उसने पति से शिवरात्रि मेले के लिए रुपये भेजने की मांग की थी। पति ने 26 फरवरी को पैसे भेजने को कहा था। वहीं मंगलवार रात में बड़े बेटे युवराज को प्यास लगी। वह पानी पीने के लिए उठा तो देखा कि उसकी मां नीलम दुपट्टे के फंसे से लटकी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, चौरीचौरा के रेवतनिया निवासी गुरदीप पासवान की बेटी नीलम की शादी 13 साल पहले भैरोपुर के रख्खू प्रसाद के बेटे विनय पासवान के साथ हुई थी। नीलम के दो बच्चे युवराज (12) और यशराज (8) हैं। शादी के बाद विनय अपने पिता से अलग होकर पुस्तैनी मकान के हिस्से में रहने लगा।
विज्ञापन
वह विदेश में है और घर पर पत्नी व बच्चे रहते थे। पति विनय सउदी में ड्राइविंग करता है और लंबे समय से वह वहीं है। वह बहुत कम ही गोरखपुर आता है। अक्सर उसकी बात फोन पर ही पत्नी से होती थी।