फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman selling fish injured due to firing from SSB camp in Gorakhpur

गोरखपुर: गोली लगने से मछली बेच रही महिला घायल, ग्रामीणों ने बताई ये बड़ी बात

Sun, 04 Apr 2021 03:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 04 Apr 2021 03:25 PM IST
विज्ञापन
Woman selling fish injured due to firing from SSB camp in Gorakhpur
घायल महिला। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर जिले के चिलुआताल के महेसरा पक्का पुल के पास शनिवार को बाजार में मछली बेच रही महिला कंधे में गोली लगने से घायल हो गई। बताया जा रहा कि एसएसबी कैंप की फायरिंग बीट की ओर से चली गोली महिला को लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एसएसबी के अफसरों को मामले की जानकारी दी। घायल महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सिक्टौर बेलदारी टोला निवासी रेनू (32) पत्नी बृजभार, महेसरा स्थित पक्का पुल के पास मछली बाजार में दुकान लगाती है। शनिवार दोपहर 3.15 बजे के करीब रेनू मछली की दुकान लगा रही थी तभी उनके दाहिने कंधे के ऊपर गोली लगकर आर-पार हो गई। इसके बाद महिला जमीन पर गिरकर तड़पने लगी। परिजनों को पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायल महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि एसएसबी कैंप के चांदमारी स्थल (फायरिंग बीट) से चली गोली से महिला घायल हुई है। लोगों का कहना है कि अक्सर फायरिंग बीट की गोली महेसरा गांव के आसपास पड़ी मिलती है। चिलुआताल पुलिस को सूचित भी किया जाता है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। महिला को गोली लगने की सूचना पर पहुंचे बरगदवां चौकी प्रभारी राजकुमार सिंह ने मामले की जानकारी एसएसबी के अफसरों को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि एसएसबी कैंप की फायरिंग बीट को तीन-चार अप्रैल को 26वीं वाहिनी पीएसी को अलॉट किया गया था। वहां रिक्रूट कांस्टेबलों की ओर से की गई फायरिंग में महिला को गोली लगी है। महिला का इलाज चल रहा है। फायरिंग तत्काल रुकवा दी गई। थाना पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed