फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman's body found hanging from a noose in Sahjanwa, Gorakhpur, husband was sleeping inside the room.

संदिग्ध परिस्थियों में मौत: कमरे में सोया था पति...फंदे से लटका मिला पत्नी का शव- गोरखपुर के सहजनवा की घटना

Mon, 20 Jan 2025 01:02 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 20 Jan 2025 01:02 PM IST
सार

पति विशाल का कहना है कि रात में उसकी पत्नी ने मायके समेत अन्य लोगों से बातचीत की। इसी बीच उसे नींद लग गई। भोर में जब नींद खुली तो पत्नी का शव छत की कुंडी से साड़ी के फंदे से लटक रहा था।

विज्ञापन
Woman's body found hanging from a noose in Sahjanwa, Gorakhpur, husband was sleeping inside the room.
विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटका मिला

विस्तार

 सहजनवां थाना क्षेत्र के चड़राव में रविवार भोर में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। जबकि उसका पति कमरे में सोया हुआ था। भोर में जब नींद खुली तो पत्नी का शव छत की कुंडी से साड़ी के फंदे से लटक रहा था। शोर मचाते हुए कमरे से बाहर आया और ससुराल वालों को सूचना दी।

विज्ञापन


रविवार सुबह को जानकारी पर महराजंगज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के माधवपुर निवासी सत्य प्रकाश सिंह कुछ लोगों के साथ बेटी के ससुराल पहुंचे। बातचीत के बाद पिता की सहमति पर ससुराल वालों ने सिसई स्थित राप्ती नदी के घाट पर महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद सत्य प्रकाश ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए सहजनवां थाने में सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है। चड़राव के रहने वाले विनोद सिंह के बेटे विशाल की शादी महराजगंज माधवपुर निवासी सत्य प्रकाश सिंह की बेटी रूपम सिंह (28) से 24 नवंबर 2024 को हुई थी। विनोद सिंह के अनुसार शनिवार रात पूरा परिवार भोजन करने के बाद सोने चला गया। रूपम भी पति के साथ कमरे में सोने गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति विशाल का कहना है कि रात में उसकी पत्नी ने मायके समेत अन्य लोगों से बातचीत की। इसी बीच उसे नींद लग गई। भोर में जब नींद खुली तो पत्नी का शव छत की कुंडी से साड़ी के फंदे से लटक रहा था। इधर, सत्यप्रकाश ने दोपहर 12 बजे पुलिस को फोन कर सूचना दी कि उनकी बेटी रूपम की हत्या कर ससुराल वालों ने फंदे से लटका दिया है।


सीओ गीडा रत्नेश्वर सिंह ने बताया कि सहजनवां पुलिस ने जांच की है। मायके वालों से तहरीर मांगी गई लेकिन वह बिना दिए चले गए। महिला के मोबाइल फोन नंबर का सीडीआर निकलवाकर जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed