{"_id":"63fc4cdf25818b484a090be7","slug":"woman-robbed-uncontrolled-bike-overturned-in-chase-gorakhpur-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: महिला से लूट, पीछा करने के चक्कर में अनियंत्रित बाइक पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: महिला से लूट, पीछा करने के चक्कर में अनियंत्रित बाइक पलटी
Mon, 27 Feb 2023 11:57 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो भटहट।
अमर उजाला ब्यूरो भटहट।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 27 Feb 2023 11:57 AM IST
सार
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि महिला का भाई बदमाशों का पीछा करते समय चोटिल हो गया है। मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
लूट की शिकार हुई वंदना।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में गुलरिहा थाना क्षेत्र के बरगदही में बाइक सवार बदमाशों ने रविवार रात 8 बजे भाई के साथ जा रही महिला से पर्स लूट लिया। बदमाशों का पीछा करने के चक्कर में पीड़िता के भाई की बाइक सड़क के किनारे बालू में फिसल गई, जिससे वह घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया गया।
जानकारी के मुताबिक, महाराजगंज के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नटवा जंगल निवासी वंदना रविवार को गुलरिहा थाना क्षेत्र के बुढाडीह अपने मायके आई थीं। रात लगभग आठ बजे वह अपने भाई इंद्रकेश के साथ बाइक पर सवार होकर ससुराल जा रही थीं।
अभी वह गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन पर स्थित बरगदही पहुंची थीं कि पीछे से आ रहे बाइक सवार बदमाश, महिला से पर्स लूटकर फरार हो गए। पर्स में पांच हजार नकद के साथ ही एटीएम कार्ड, दो मंगलसूत्र, मोबाइल फोन व अन्य कागजात थे।
विज्ञापन
घटना के बाद बाइक चला रहा इन्द्रकेश अपनी बहन को उतार कर बदमाशों का पीछा करने लगा। कुछ दूर आगे गया था कि फोरलेन के किनारे गिराए गए बालू में वह फंस कर गिर गया। इससे वह चोटिल हो गया। उधर घटना की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर घायल को लेकर मेडिकल कॉलेज गई।