फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   woman not go to husband house due to lack of toilet at gorakhpur

यूपी: पत्नी को मायके से विदा कराने पहुंचा पति, बोली- 'पहले बने शौचालय, तभी आऊंगी ससुराल'

Fri, 01 Jan 2021 01:54 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, भटहट (गोरखपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, भटहट (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Fri, 01 Jan 2021 01:54 PM IST
विज्ञापन
woman not go to husband house due to lack of toilet at gorakhpur
ओमलता। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां भटहट ब्लॉक क्षेत्र की एक महिला अपने ससुराल न जाने के फैसले पर अटल है। उसका कहना है कि जबतक शौचालय नहीं बनेगा, गैस कनेक्शन की सुविधा नहीं मिलेगी और हैंडपंप की घेराबंदी नहीं होगी वह ससुराल जाने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


वहीं पति ने अपने साथ घर ले जाने के लिए पुलिस चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गुरुवार को पुलिस ने दोनों को बुलाकर समझाया। लेकिन महिला जाने के लिए तैयार नहीं हुई। काफी देर तक मान मनौवल के बाद देर शाम को महिला इस शर्त पर ससुराल जाने को राजी हुई कि एक माह के भीतर शौचालय बन जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत पिपरी निवासी जनकराज की पुत्री ओमलता का विवाह चार वर्ष पहले चरगांवा ब्लॉक के सियारामपुर के अहिरौली टोला निवासी मिठाई लाल निषाद के पुत्र साहब निषाद से हुआ। ओमलता बताती है कि उसके ससुराल में शौचालय नहीं है। खुले में जाना पड़ता है। इसके लिए पति से कई बार कहा गया लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। बकौल ओमलता इस वजह से बीते छठ पर्व में मायके चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच पति द्वारा साथ ले जाने का कई बार प्रयास किया गया, लेकिन वह ससुराल जाने को तैयार नहीं हुई। गुरुवार को पुलिस ने मायका और ससुराल पक्ष के लोगों को बुलाकर समझाया। चौकी प्रभारी वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। ओमलता ने कहा है कि एक माह के भीतर शौचालय बनने पर वह ससुराल जाएगी।
 
इस संबंध में ग्राम सचिव अक्षर गौड़ का कहना है कि शौचालय बनवाने के लिए सामग्री दी जा रही थी लेकिन परिवार का कोई जिम्मेदार बनवाने को तैयार नहीं हुआ। इसलिए उनके खाते में धनराशि नहीं दी गई। अगर वह शौचालय बनवाने के इच्छुक हैं तो कल से ही काम शुरू कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed