फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman molested; attempt made to forcibly seat her on a bike.

Gorakhpur News: महिला से की छेड़खानी, बाइक पर जबरन बैठाने की कोशिश

Sat, 11 Jul 2026 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 11 Jul 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Woman molested; attempt made to forcibly seat her on a bike.
भगवानपुर। नगर क्षेत्र में एक दिहाड़ी मजदूर महिला ने अपने ही वार्ड के एक युवक पर छेड़खानी, जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पीपीगंज थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने तहरीर में बताया कि वह बृहस्पतिवार दोपहर मजदूरी करने जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में वार्ड निवासी युवक ने उसे रोक लिया और जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश की। विरोध करने पर युवक ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसका पति रोजगार के सिलसिले में दूसरे प्रदेश में रहता है। वह बच्चों के पालन-पोषण के लिए मजदूरी करती है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पिछले करीब छह माह से गलत नीयत से उसका पीछा कर परेशान कर रहा था। घटना के बाद महिला देर शाम पीपीगंज थाने पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पुलिस आरोपी के घर पहुंची लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस ने उसके परिजन को युवक को थाने भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह के अनुसार, तहरीर प्राप्त कर दोनों पक्षों को बुलाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed