फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman made Excise Inspector a victim of honeytrap in Gorakhpur

महिला ने इंस्पेक्टर को बनाया शिकार: फोन कर सरकारी कर्मचारी से मांगा ऐसा वीडियो, मना करते ही की एक और डिमांड

Mon, 17 Jun 2024 02:15 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 17 Jun 2024 02:15 PM IST
सार

इंस्पेक्टर के अनुसार, उनके पास युवती का फोन आया था। उसने खुद को टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी से बताया था। इसके बाद महिला इंस्पेक्टर को बार-बार कॉल करने लगी। 

विज्ञापन
Woman made Excise Inspector a victim of honeytrap in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

गोरखपुर के खोराबार के आबकारी इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह को हनीट्रैप में फंसाकर रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। उनसे जबरन वसूली का प्रयास किया गया। उपेंद्र की तहरीर पर खोराबार थाने में आरोपी महिला जागृति सचान और दो अज्ञात युवकों पर रंगदारी मांगने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पुलिस को दी तहरीर में सहारा इस्टेट निवासी आबकारी इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने बताया कि 20 दिन पहले उनके पास टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी का मैसेज आया। उन्होंने मैसेज कर पूछा कि उनका नंबर कैसे मिला। उधर से जवाब आया कि उनके पास डेटा रहता है। फिर एक महिला जागृति सचान का फोन आया। उन्होंने टूर पैकेज मंगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि महिला इसके बाद उन्हें बार-बार कॉल करने लगी। एक दिन उसने फोन कर वीडियो कॉल पर शावर का फोटो मांगा, लेकिन इंस्पेक्टर ने मना कर दिया। फिर महिला ने 25 हजार रुपये उधार मांगे। मना करने पर उसने कहा कि कोई बात नहीं। फिर नौ जून को फोन कर दोबारा रुपये मांगे। महिला ने 10 जून को फोन कर कहा कि वह ऑफिस के काम से नेपाल जा रही है, उनसे मिलना है।
 

विज्ञापन

उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद 11 जून को एक व्यक्ति ने कॉल कर खुद को पत्रकार बताया और कहा कि बदनाम हो जाओगे नहीं तो उसके पास दो लाख रुपये भेज दो। साथ ही उसने वीडियो कॉल पर बातचीत का ऑडियो सुनाया। फिर 14 जून को फोन कर कहा-तुम्हारी शिकायत तुम्हारे विभाग में हुई है। जब आबकारी इंस्पेक्टर दफ्तर पहुंचे तो पता चला कि महिला ने शोषण की शिकायत की है। इंस्पेक्टर ने सभी आरोपों को गलत बताते हुए खोराबार थाने में केस दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed