{"_id":"617e1d35fe17ec4e8a155f4d","slug":"woman-leg-broken-during-attack-on-couple-getting-boundary-wall-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: चहारदीवारी जोड़वा रहे दंपती पर हमला, महिला का पैर तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: चहारदीवारी जोड़वा रहे दंपती पर हमला, महिला का पैर तोड़ा
Sun, 31 Oct 2021 10:06 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 31 Oct 2021 10:06 AM IST
सार
पत्नी शोभा की तहरीर पर सात अक्तूबर को शाहपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, लेकिन जांच में लीपापोती कर दी गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के एक दंपती पर चहारदीवारी बनवाने के दौरान विपक्षी टीम ने हमला कर महिला का पैर तोड़ दिया। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित का आरोप है कि शाहपुर पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रही है।
शाहपुर क्षेत्र के झरना टोला निवासी रजनीकांत शुक्ला मस्जिद के पास मकान बनवा कर पत्नी के साथ रहते हैं। बगलगीर राम यादव ने अपने घर तक सामान ले जाने के लिए उनकी चहारदीवारी तोड़वा दी थी। उसे जोड़वाने को लेकर छह अक्तूबर को मारपीट हुई थी।
पत्नी शोभा की तहरीर पर सात अक्तूबर को शाहपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, लेकिन जांच में लीपापोती कर दी गई। वह अफसरों से मिले तो चहारदीवारी जुड़वाने की बात कही। शनिवार को भी उसे जोड़वाने का प्रयास किया तो फिर मारपीट हो गई। आरोप है कि दबंगों ने दंपती की पिटाई कर रंजनीकांत शुक्ल की पत्नी का पैर तोड़ दिया। हालांकि इस मामले में अभी कोई केस दर्ज नहीं है।