{"_id":"650d31337a64a8316001ac65","slug":"woman-left-her-husband-and-went-with-her-lover-now-he-also-left-her-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर छोड़ते ही मोहब्बत खत्म: पति को छोड़कर प्रेमी के साथ गई महिला, अब उसने भी छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर छोड़ते ही मोहब्बत खत्म: पति को छोड़कर प्रेमी के साथ गई महिला, अब उसने भी छोड़ा
Fri, 22 Sep 2023 11:46 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 22 Sep 2023 11:46 AM IST
सार
पीड़िता ने तहरीर में लिखा है कि दस वर्ष पूर्व बड़हलगंज थाना क्षेत्र के बेसहनी (भटपुरवा) गांव निवासी एक युवक से उसकी शादी हुई थी। उससे दो बच्चे भी हैं। पांच वर्ष बाद गांव के ही एक युवक का घर पर आना-जाना लगा रहा। दो माह पूर्व गर्भवती होने पर वह गर्भपात का दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बड़हलगंज इलाके के एक गांव की महिला भरी पंचायत में पति को छोड़ दी। उसने उस समय अपने प्रेमी का हाथ थामा था, लेकिन अब वही प्रेमी उससे पीछा छुड़ाने लगा है। महिला को छोड़कर युवक फरार हो गया। खुद को ठगा महसूस कर रही महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता ने तहरीर में लिखा है कि दस वर्ष पूर्व बड़हलगंज थाना क्षेत्र के बेसहनी (भटपुरवा) गांव निवासी एक युवक से उसकी शादी हुई थी। उससे दो बच्चे भी हैं। पांच वर्ष बाद गांव के ही एक युवक का घर पर आना-जाना लगा रहा। दो माह पूर्व गर्भवती होने पर वह गर्भपात का दबाव बनाने लगा।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में हैवानियत: बिस्कुट लेने गई बच्ची से किया था दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
विज्ञापन
मना करने पर उसने धमकी भी दी। गांव वालों ने पंचायत की। पति-पत्नी आपसी समझौते से अलग रहने लगे तथा प्रेमी ने पीड़िता को साथ रखने का जिम्मा लेकर गांव से दूर उसकी बहन के यहां रखकर चला गया।
प्रेमी ने मोबाइल फोन बंद कर दिया है। प्रेमी के मां-बाप ने पीड़िता को घर में रखने से मना कर दिया है। पीड़िता अपने दो बच्चों के साथ दर-दर भटक रही है।