{"_id":"6143372ca9162f34de3eb252","slug":"woman-injured-in-fight-dead-in-hospital-at-siddharth-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: मारपीट में घायल महिला वृद्धा ने तोड़ा दम, तीन पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: मारपीट में घायल महिला वृद्धा ने तोड़ा दम, तीन पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल
Thu, 16 Sep 2021 05:53 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 16 Sep 2021 05:53 PM IST
सार
पुलिस ने तीन पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करके किया गिरफ्तार, कठेला समय माता थाना क्षेत्र के कठेला जनूबी गांव में हुई थी मारपीट।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले के कठेला समय माता थाना क्षेत्र के कठेला जनूबी गांव मारपीट में घायल वृद्धा की मौत के मामले में पुलिस ने मृतका के परिजनों की तहरीर पर तीन आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने गुरुवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
इटवा क्षेत्र के कठेला समय माता थाने के कठेला जनूबी गांव के टोला हृदयनगर में 13 सितंबर को दो पक्षों में मारपीट हुई थी। मारपीट की इस घटना में एक पक्ष की सकीना (90) गंभीर रूप से जख्मी हो गई थीं। प्राइवेट चिकित्सक से घर पर ही उनका इलाज कराया जा रहा था।
विज्ञापन
इसी बीच मंगलवार देर रात उसकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर बुधवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट की पुष्टि के बाद मुकदमे में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ा दी गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए गांव पहुंचकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके पुलिस ने चालान कर दिया।
विज्ञापन
इस संबंध में थानाध्यक्ष सौदागर राय का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने पर गैर इरादतन हत्या सहित अन्य आरोपों में दर्ज मुकदमे में गुरुवार को तीन आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया।