फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   woman had kidnapped child three were jailed in Gorakhpur

CCTV की मदद से मिली सफलता: बेटे की चाहत में बच्चे का महिला ने कराया था अपहरण, पुलिस ने किया खुलासा

Fri, 30 Jun 2023 06:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 30 Jun 2023 06:22 PM IST
सार

एसएसपी ने बताया कि नंदानगर में रहने वाली रविता वर्मा सिलाई की दुकान चलाती है। वहीं पर पिछले चार महीने से बैतुल्लाह अंसारी दर्जी का काम करता था। रविता वर्मा की तीन बेटियां हुई थी, जिसमें से एक की मौत हो चुकी है। अब उसे बच्चे नहीं हो सकते थे और उसे बेटे की चाहत थी।

विज्ञापन
woman had kidnapped child three were jailed in Gorakhpur
मामले का खुलासा करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में शाहपुर के नंदानगर से तीन साल के बच्चे अरबाज के अपहरण की साजिश सिलाई सेंटर चलाने वाली एक महिला ने रची थी। बच्चे को बरामद करने के साथ ही अपहरण और साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने महिला रविता वर्मा, उसके कर्मचारी बैतुल्लाह अंसारी और रविता के पिता नरेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


बैतुल्लाह अंसारी ने ही बच्चे को चुराया था और नरेंद्र प्रसाद बच्चे के अपहरण की बात जानने के बाद ही गोपालगंज स्थित अपने घर पर छिपाए थे। पुलिस ने शुक्रवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन


पकड़ा गया बैतुल्लाह अंसारी नवलपुर, पश्चिमी चंपारण, रविता वर्मा पत्नी रमेश वर्मा नंदानगर और नरेंद्र प्रसाद गोपालगंज के निवासी हैं। एसएसपी डाॅ. गौरव ग्रोवर व एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए बदमाशों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: कार में एमएफ पर गाने का शौक बारिश में फरमाएंगे तो बिजली का झटका खा जाएंगे
 

एसएसपी ने बताया कि नंदानगर में रहने वाली रविता वर्मा सिलाई की दुकान चलाती है। वहीं पर पिछले चार महीने से बैतुल्लाह अंसारी दर्जी का काम करता था। रविता वर्मा की तीन बेटियां हुई थी, जिसमें से एक की मौत हो चुकी है। अब उसे बच्चे नहीं हो सकते थे और उसे बेटे की चाहत थी।

इसे भी पढ़ें: गीताप्रेस की तैयारियां पूरी: शिव महापुराण का विशिष्ट अंक छपकर तैयार, अब PM मोदी का इंतजार

इसके लिए उसने बैतुल्लाह अंसारी को लालच दिया कि अगर वह उसके लिए बेटे की व्यवस्था कर देगा तो उचित इनाम भी मिलेगा और जब तक चाहेगा, काम कर सकता है। इसी लालच में बैतुल्लाह ने पहले रुकसान के बच्चे अरबाज के अपहरण के लिए रेकी की। क्योंकि, कुशीनगर की मूल निवासी रुकसाना एक टीनशेड में रहकर मजदूरी करती है, इस वजह से वह जान चुका था कि उसके बच्चे को आसानी से उठाया जा सकता है।

23 जून की रात गर्मी ज्यादा होने की वजह से रुकसाना अपने बेटे के साथ कमरे के बाहर ही सोई थी। रात में 1.36 बजे के करीब बैतुल्लाह अंसारी ने बच्चे को चुरा लिया। साढ़े चार बजे के करीब जब रुकसाना की आंख खुली तो बेटे को खोजने लगी। काफी तलाश के बाद भी बच्चा नहीं मिला। रुकसाना काफी तलाश के बाद 27 जून की शाम में थाने पहुंच गई।

पुलिस ने केस दर्ज कर सीसी टीवी कैमरों को खंगाला तो उसमें बैतुल्लाह बच्चा लेकर जाते नजर आ गया। तलाश के दौरान लोकेशन मिलने पर पुलिस गोपालगंज पहुंच गई और बच्चे को बरामद कर लिया। एसएसपी ने बताया कि बच्चे को चोरी करने के बाद बैतुल्लाह ने रविता को बच्चा दिया था और उसने अपने पिता के घर गोपालगंज पहुंचा दिया था। सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed