{"_id":"6735c29185db8392e2008fa0","slug":"woman-hacked-to-death-with-a-shovel-in-gorakhpur-2024-11-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: महिला की फावड़े से काटकर हत्या- सुबह ही घर से निकली थी, खून से लथपथ पड़ा था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: महिला की फावड़े से काटकर हत्या- सुबह ही घर से निकली थी, खून से लथपथ पड़ा था शव
Thu, 14 Nov 2024 02:57 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Thu, 14 Nov 2024 02:57 PM IST
सार
रविंद्र यादव की पत्नी संगीता यादव (40) गुरुवार की सुबह घर से शौच के लिए खेत की तरफ गई थी। लेकिन, काफी देर बीत जाने के बाद भी वे घर नहीं लौटी। परिवार के लोगों ने जब उन्हें गांव में ढूंढना शुरू किया तो गांव के सिवान के पास वे खून से लथपथ हालत में पड़ी मिलीं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करते एसएसपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गोरखपुर के हरपुर बुदहट में एक महिला की फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई। खून से लथपथ उसका लाश गांव के ही एक खेत में मिला। परिवार के लोग महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना थाना हरपुरबुदहट इलाके के चरनाद छपिया गांव की है।
सूचना पाते ही एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल का जायजा लेने के साथ ही परिवार के लोगों से बातचीत भी की। पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई। परिवार के लोगों ने उसी गांव के रहने वाले अजीत यादव पर हत्या का आरोप लगाया है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर में बताया परिवार के लोगों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सुबह शौच के लिए निकली थीं संगीता
परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया, हरपुरबुदहट इलाके के चरनाद छपिया गांव के रहने वाले रविंद्र यादव की पत्नी संगीता यादव (40) गुरुवार की सुबह घर से शौच के लिए खेत की तरफ गई थी। लेकिन, काफी देर बीत जाने के बाद भी वे घर नहीं लौटी। परिवार के लोगों ने जब उन्हें गांव में ढूंढना शुरू किया तो गांव के सिवान के पास वे खून से लथपथ हालत में पड़ी मिलीं।
विज्ञापन