{"_id":"5ed2310b8ebc3e9053290aa5","slug":"woman-give-child-birth-on-no-man-land-at-indo-nepal-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: नो-मैंस लैंड में पैदा हुआ बच्चा, लोगों ने ऐसे पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज: नो-मैंस लैंड में पैदा हुआ बच्चा, लोगों ने ऐसे पहुंचाया अस्पताल
Sat, 30 May 2020 03:43 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 30 May 2020 03:43 PM IST
विज्ञापन
MaharajGanj news
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत नेपाल के सोनौली सीमा पर शनिवार को लगभग 11 बजे नो मैंस लैंड के पास एक महिला ने बच्चे को जना। आसपास के लोगों की मदद से उसे तुरंत एंबुलेंस से नौतनवां सीएचसी ले जाया गया। जहां जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
बहराइच जनपद के नानपारा थाना क्षेत्र के पृथीपुरवा निवासी जनतारा देवी अपने पति लालाराम के साथ नेपाल के लक्ष्मीपुर में एक ईंट भट्ठे पर रहकर काम करती हैं। लॉकडाउन में काम धंधा बंद हो गया। वह अपने पति के साथ घर के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
शनिवार को बस से पति-पत्नी बेलहियां कस्बे तक पहुंचे। यहां से नो मैंस लैंड पर लाकर उन्हें ठेकेदार छोड़कर चला गया। जनतारा देवी को प्रसव पीड़ा हुई तो पति ने उसे नो मैंस लैंड के गेट के पास बैठा दिया। उसका चिल्लाना देख आसपास की कुछ महिलाएं आ गईं।
विज्ञापन
थोड़ी ही देर में उसने एक बच्चे को जन्म दिया। लोगों ने फोन कर एंबुलेंस को बुलाया। एंबुलेंस सेवा से उन्हें नौतनवां सीएचसी पर ले जाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवां की स्टाफ नर्स अमीषा विलियम ने बताया कि बच्चा लगभग ढाई किलो का है। जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। उनका बेहतर ढंग से देखभाल की जा रही है।