फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman gang Molested in Campierganj Gorakhpur

गोरखपुर में हैवानियत: कैंपियरगंज में दोस्तों ने मदद के बजाय की दरिंदगी, दो हिरासत में

Wed, 12 Jul 2023 12:33 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 12 Jul 2023 12:33 PM IST
सार

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह खेत की तरफ गई थी। इस बीच गांव के ही पिंटू व रामकरन जबरन उसे खींचकर खेत में ले गए और दुष्कर्म किया। बाद में उसे बेहोशी की हालत में खेत में ही छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन
Woman gang Molested in Campierganj Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैंपियरगंज इलाके के एक गांव में रविवार की रात खेत पर गई महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि दोस्तों ने मदद की बजाय महिला से दरिंदगी की। महिला को बेहोशी की हालत में छोड़कर दरिंदे फरार हो गए। होश में आने पर महिला किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस, सामूहिक दुष्कर्म व जानमाल की धमकी देने की धारा में केस दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह खेत की तरफ गई थी। इस बीच गांव के ही पिंटू व रामकरन जबरन उसे खींचकर खेत में ले गए और दुष्कर्म किया। बाद में उसे बेहोशी की हालत में खेत में ही छोड़कर फरार हो गए। होश आने पर वह घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। दरिंदगी के बाद आरोपियों ने पुलिस को सूचना देने पर जानमाल की धमकी भी दी।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व जानमाल की धमकी देने की धारा में केस दर्ज कर मंगलवार की शाम उन्हें हिरासत में ले लिया। उधर, घटना की जानकारी होने पर सीओ कैंपियरगंज रत्नेश्वर सिंह ने मौके पर जाकर घटनास्थल का मुआयना किया और गांव के लोगों के बयान दर्ज किए। सीओ ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसे भी पढ़ें: इश्क में हद पार: प्रेमी के घर धरने पर बैठी प्रेमिका, बोली- यह शादी होकर रहेगी

पंचायत में नहीं बनी बात तो पहुंची पुलिस तक

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के बाद सोमवार को गांव में पंचायत हुई। पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, मध्यस्थता करने वालों ने दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक, महिला के मोबाइल फोन में कुछ खराबी आ गई थी। मुंबई में रहने वाले उसके मित्र ने गांव में ही अपने परिचित पिंटू को मोबाइल ठीक कराने को कहा।

पिंटू ने महिला खेत के पास बुलाया और उसके साथ जबरन गलत काम करने लगा। इसी बीच जिस व्यक्ति ने पिंटू को भेजा था, वह फोन करके कंफर्म करने लगा कि मोबाइल, पिंटू को मिला कि नहीं। जब दोनों की कॉल रिसीव नहीं हुई तो उसने रामकरन को भेजा।

आरोप है कि मौके पर पहुंचे रामकरन ने भी पिंटू के साथ मिलकर महिला से दुष्कर्म किया। दूसरे दिन जब बात पुलिस तक पहुंचने की बात आने लगी तो पंचायत बुलाकर समझौता की कोशिश हुई। लेकिन पीड़िता नहीं मानी और उसने पुलिस को तहरीर दे दी।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed